सारण में दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ
संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति, छपरा में आयोजित किसान मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों ने अपनी उत्कृष्ट कृषि उपज एवं फल-सब्जियों का प्रदर्शन किया।
जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जयमित्रा देवी एवं संयुक्त निदेशक (शस्य) श्री अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विभागों एवं कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं एवं उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026