सोरांव: मऊआइमा इलाके में हाई वोल्टेज टॉवर से नीचे उतरने के बाद थाने पर समर्थकों ने लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
मऊआइमा इलाके में गुरुवार की दोपहर एक युवक हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया था। शाम लगभग 7 बजे उतरने के बाद अपने समर्थकों के स्कॉर्पियो में बैठकर थाने पहुंचा। और थाना परिसर के अन्दर पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया। पुलिस की लाठियां निकलती देख लोग तितर वितर होने लगे। हालांकि टॉवर पर चढ़ने वाले युवक से बात की जा रही है।