पोड़ैयाहाट: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़िया गांवों पालम डूमर और तेलों धनी में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया गया
सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़ पर स्थित पहाड़िया गांवों पालम डूमर एवं तेलों धनी में चलाया गया मलेरिया को ले शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। chc सुंदर पहाड़ी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल सोरेन एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रमिला टुडू के द्वारा संयुक्त रूप से 22 परिवारों के बीच कुल 52 मच्छरदानियों का वितरण भी किया गया।