बालाडिट के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, हादसे में मौत
डूंगरपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाडिट के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बोरी निवासी रामलाल पटेल गंभीर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता भगवान पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #RoadAccident #AccidentNews #RajasthanNews #DungarpurNews RoadSafety BreakingNews PoliceInvestigation Cut2CutLive