तलवाड़ा पहुंचा सेना का ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026’ दल, कलेक्टर ने किया विमानों का अवलोकन
टीम माउंटेन ईगल्स का राष्ट्रीय माइक्रोलाइट और पावर्ड हैंग ग्लाइडर अभियान ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026’ शुक्रवार को तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचा। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने विमानों का अवलोकन कर अभियान की जानकारी ली। 14 नवंबर को महू से शुरू हुए इस अभियान में चार विमान शामिल हैं। टीम ने गुजरात के तटीय क्षेत्रों, सोमनाथ, द्वारका और कच्छ के ऊपर उड़ान भरी। अभियान की बड़ी उपलब्धि एनएच-754के पर चारों विमानों की सफल लैंडिंग रही, जिसे देश में माइक्रोलाइट विमानों की हाईवे पर पहली लैंडिंग बताया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में एडवेंचर और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है।
#TeamMountainEagles #WingsOfValorAndUnity #Expedition2026 #MicrolightAircraft #PoweredHangGlider