सलूंबर कलेक्टर की मानवता: गागरी घाटी में घायल बाइक सवार को अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
सलूंबर। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मदद की। दरअसल, कलेक्टर बेडावल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गागरी घाटी में सड़क हादसे के बाद घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार पर उनकी नजर पड़ी। घायल के सिर में चोट लगी थी। कलेक्टर ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई और घायल को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय सलूंबर पहुंचाया। कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की। साथ ही उन्होंने आमजन से सड़क हादसों में घायलों की मदद करने की अपील की।
#Salumber #MuhammadJunaidPP #SalumberCollector #Humanity #HumanityFirst RoadAccident
Dungarpur, Dungarpur | Nov 28, 2026