उदयपुर में टूरिस्ट सीजन के बीच पुराने शहर की चांदपोल पुलिया पर लगे ट्रैफिक जाम के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी और वाहन चालकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वाहन चालकों का आरोप है कि जाम खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मी ने आक्रोशित होकर गाड़ियों की चाबियां निकालने और जबरन चालान बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बहस बढ़ गई और मौके पर मौजूद पर्यटकों के सामने माहौल गरमा गया। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के दौरान हुई इस नोकझोंक को लेकर अब दोनों पक्षों के व्यवहार और व्यवस्था सुधारने के तरीकों पर चर्चा शुरू हो गई है।
#Udaipur #Chandpole #TrafficPolice #UdaipurTraffic #Tourism UdaipurNews