डूंगरपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित, डीजे दीपा गुर्जर ने दिलाई शपथ
डूंगरपुर। जिले में बाल विवाह की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सृष्टि सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आयोजित कार्यशाला की मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर रहीं। उन्होंने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक कुरीति और दंडनीय अपराध बताते हुए इसके उन्मूलन का आह्वान किया। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों, सजा और जुर्माने की जानकारी दी। अधिकारियों एवं आमजन से बाल विवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। कार्यशाला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय जागरूकता मॉड्यूल पर भी चर्चा हुई। अंत में न्यायिक अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली।
#Dungarpur #ChildMarriageFreeIndia #StopChildMarria