पोड़ैयाहाट: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर गोड्डा जिले के ग्रामीण सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल का व्यापक असर
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर ग्रामीण सहित सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का शुक्रवार को गोड्डा जिला में व्यापक असर देखने को मिला है।अरबों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।झारखंड ग्रामीण बैंक के गोड्डा क्षेत्र की सभी 52 शाखाओं में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा।जबकि जिले की 22 शाखाओं में ताला बंद रहा।