🔹रायसेन स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में 30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त वितरण कार्यक्रम
🔹केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम
🔹कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों की ली जानकारी
–––
–––
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के वितरण दिवस 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायसेन स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 अक्टूबर को प्रातः 09.45 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने 29 अक्टूबर को कार्यक्रम स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां अधिकारियों की बैठकर लेकर उन्हें कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का होगा लाइव प्रसारण, कृषि यंत्रों एवं उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
रायसेन में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि किश्त वितरण एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर कृषि यंत्रों एवं विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिनके माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन कृषि पद्धतियों तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Madhya Pradesh Bhopal Commissioner
67 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026