कलेक्टर श्री सिसोनिया ने उद्यमियों, व्यापारियों से किया संवाद
-----
-----
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बाड़ी विकासखण्ड के बरेली में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों तथा व्यापारियों से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने समस्याओं के समाधान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद के दौरान प्रभारी एसपी श्री अंकित जायसवाल सहित जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen #PMKisan Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen
16 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026