रायसेन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा जिला स्तरीय मप्र स्थापना दिवस समारोह
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने समारोह की तैयारियों हेतु अधिकारियों दिए दिशा-निर्देश
–––
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर 2026 को स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायसेन स्थित वन परिसर में प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय मप्र स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया है। कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने शनिवार को समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा इसके उपरांत अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मप्र स्थापना दिवस समारोह के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पर्याप्त समय पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने अधिकारीवार उन्हें सौंपे गए दायित्वों तथा मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।