अमरिया: अमरिया में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का परखा, मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
अमरिया में एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क! शुक्रवार करीब दोपहर 12 बजे डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकृति माधव अमरिया ब्लॉक में मतदान केंद्र पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।