स्वरोजगार को बढ़ावा और वित्तीय समावेशन को मिलेगी नई गति!
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बैंकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 PNB में लंबित 111 आवेदनों का 30 नवंबर तक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 वित्तीय समावेशन अभियान के तहत जिले की सभी 146 ग्राम पंचायतों एवं 5 शहरी निकायों में विशेष शिविर आयोजित होंगे।
🔹 जनधन खाते खोलने, बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नामांकन, आधार सीडिंग, री-केवाईसी तथा KCC से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर विशेष जोर।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन, कैमूर — स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्ध।
#Kaimur #PMFME #PMVishwakarma #SelfEmployment #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026