स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर की ओर कदम: कैमूर के शहरी निकायों के सुनियोजित विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
🔹 नगर परिषद भभुआ एवं नगर पंचायत मोहनिया के क्षेत्र विस्तार पर चर्चा।
🔹 दोनों शहरों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश।
🔹 प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों के आसपास पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश।
🔹 मोहनिया में बस स्टैंड के लिए उपयुक्त भूमि का चयन।
🔹 नालों से अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर।
🔹 सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने का निर्देश।
स्वच्छ, सुंदर, अतिक्रमणमुक्त एवं सुव्यवस्थित शहर—कैमूर प्रशासन की प्राथमिकता!
#Kaimur #UrbanDevelopment #Bhabua #Mohania
#PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
137 views | Kaimur, Bihar | Nov 19, 2026