Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
basusunilsingh72
मुंडेश्वरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur
| Nov 18, 2026
MORE NEWS
माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 | 11 एवं 12 दिसंबर कैमूर की संस्कृति, कला और विरासत का होगा भव्य उत्सव! जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर, 2026 को भगवानपुर स्थित धर्मशाला परिसर में होगा। स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक संगीत स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच कैमूर की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन जिला पदाधिकारी ने महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विभागवार दायित्व निर्धारण, समितियों के गठन तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कलाकारों के लिए विशेष अवसर! महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक कलाकार कैमूर जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आइए, अपनी कला, संस्कृति और परंपरा के इस उत्सव का हिस्सा बनें! माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026 — अपनी विरासत, अपनी पहचान! #MaaMundeshwariMahotsav2026 #Kaimur #MundeshwariTemple #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
सुरक्षित छठ, स्वच्छ छठ – प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता! छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने जिला पदाधिकारी, कैमूर ने राजेंद्र सरोवर, कंचन नगर घाट एवं पूरब पोखरा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि है। जिला प्रशासन, कैमूर की अपील: निर्धारित घाटों पर ही अर्घ्य दें, बैरिकेडिंग का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखें। आइए, मिलकर छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण बनाएं। #Kaimur #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharKaGarvChhathMahaparv #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर! जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को परियोजना अनुश्रवण समूह (PMG) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए— सभी परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए बाधाओं का त्वरित निराकरण करें। विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। समयबद्ध कार्य, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और बेहतर समन्वय—विकास की प्रतिबद्धता! #Kaimur #DevelopmentWorks #InfrastructureDevelopment #PMG #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
कैमूर में आयोजित ‘जनता का दरबार’ में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 36 मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने जन-संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आम नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर की गई प्रविष्टियों के अनुसार, जिला मुख्यालय स्तर पर अब तक 14 अधिकारियों द्वारा 9 नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया, जबकि जिले के 11 प्रखंडों में 12 अधिकारियों की उपस्थिति में 30 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों ने 07 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना, नागरिकों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। #kaimur #GoodGovernance #PublicGrievance #JanSamvad #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर! जिला पदाधिकारी, कैमूर ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। स्वास्थ्य, राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, अतिक्रमणमुक्ति, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। सहयोग शिविर – जनसेवा, जनसमाधान और पंचायतों का समग्र विकास! #Kaimur #SahyogShivir #JanSamadhan #GoodGovernance #PlateauOfBlessings IPRD Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर! जिला पदाधिकारी, कैमूर ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, राशन कार्ड, अतिक्रमणमुक्ति, विद्यालयों के कायाकल्प, भूमिहीन किसानों को भूमि उपलब्ध कराने, सड़क मरम्मत एवं व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही, पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया गया। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। सहयोग शिविर – जनसमस्याओं का समाधान, पंचायतों का समग्र विकास! जिला प्रशासन, कैमूर जनसे�
Kaimur, Bihar | Nov 18, 2026
मोकरम व सिंघी गांव के बीच दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न। चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर कैमूर जिले में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। महापर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, गोताखोरों, स्वयंसेवकों, पूजा समितियों तथा सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन, कैमूर सभी छठव्रतियों, श्रद्धालुओं, जिलेवासियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मियों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। छठी मैया एवं भगवान भास्कर से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। जय छठी मैया! 🙏 #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharKaGarvChhathMahaparv #PlateauOfBlessings #Kaimur Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 16, 2026