Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Bhabua

Kaimur, Bihar | Jul 30, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 25.07.2026*
==================

"सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा

राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । 

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया।

पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 25.07.2026* ================== "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को सौंपा बंदोबस्त पर्चा राज्य सरकार के "सेवा संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज कैमूर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के लिच्छवि भवन, कैमूर(भभुआ) में किया गया । ​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा की गई, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं लाभुकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में जनहित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। लाईव प्रसारण के उपरांत, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के चिन्हित भूमिहीन एवं पात्र लाभुकों को 'बंदोबस्त पर्चा' (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण किया गया। पर्चा वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "सेवा संकल्प एवं समर्पण" अभियान के तहत प्रशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भूमिहीनों को बंदोबस्त पर्चा उपलब्ध कराना इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी और बंदोबस्त पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

Kaimur, Bihar | Jul 25, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 24.07.2026*
==================

महायज्ञ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन से सहयोग की मांग , जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश

आज जिला पदाधिकारी कैमूर से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। ग्राम-परसिया, भभुआ-मोहनिया में 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध पत्र सौंपा गया।

समिति के अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि परमपूज्य संत श्री त्रिदण्डी स्वामीजी महाराज के शिष्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जी महाराज के सान्निध्य में यह पावन यज्ञ आयोजित हो रहा है। 

इस दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसलिए यज्ञ स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की विनम्र मांग की गई, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को पूरे ध्यान और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सहयोगपूर्ण और जनहितैषी रवैये की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और यज्ञ सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 24.07.2026* ================== महायज्ञ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन से सहयोग की मांग , जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश आज जिला पदाधिकारी कैमूर से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। ग्राम-परसिया, भभुआ-मोहनिया में 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध पत्र सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि परमपूज्य संत श्री त्रिदण्डी स्वामीजी महाराज के शिष्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जी महाराज के सान्निध्य में यह पावन यज्ञ आयोजित हो रहा है। इस दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसलिए यज्ञ स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की विनम्र मांग की गई, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को पूरे ध्यान और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सहयोगपूर्ण और जनहितैषी रवैये की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और यज्ञ सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 24.07.2026*
==================

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन की समीक्षात्मक बैठक 

​आज समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय कक्ष में जिला भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय विकास परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देश दिए:

परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

​भू-स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजे के भुगतान में पारदर्शिता रखने और लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करने के आदेश दिए गए।

​जिन जमीनों का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया।

​रैयतों की शिकायतों और आपत्तियों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का निदेश दिया गया।

"विकास परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित अधिकारी समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।"

​बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ, परियोजना निदेशक, NHAI, संबंधित अंचलाधिकारी (CO), कार्यपालक अभियंता एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 24.07.2026* ================== जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन की समीक्षात्मक बैठक ​आज समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय कक्ष में जिला भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय विकास परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। ​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देश दिए: परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। ​भू-स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजे के भुगतान में पारदर्शिता रखने और लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करने के आदेश दिए गए। ​जिन जमीनों का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। ​रैयतों की शिकायतों और आपत्तियों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का निदेश दिया गया। "विकास परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित अधिकारी समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।" ​बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ, परियोजना निदेशक, NHAI, संबंधित अंचलाधिकारी (CO), कार्यपालक अभियंता एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 24.07.2026*
==================

सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन": बिहार सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

​आज दिनांक 24.07.2026 को उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए 25 जुलाई 2026 को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश:
​लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: जिला, सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) दिखाने हेतु एलसीडी/प्रोजेक्टर्स तथा इंटरनेट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।

​जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

​जन-जागरण एवं प्रचार-प्रसार: "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जीविका बाल विकास परियोजना, BDO और BPRO को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आज ही सभी तैयारियाँ पूरी करने का निदेश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 24.07.2026* ================== सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन": बिहार सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक ​आज दिनांक 24.07.2026 को उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए 25 जुलाई 2026 को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। ​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश: ​लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: जिला, सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) दिखाने हेतु एलसीडी/प्रोजेक्टर्स तथा इंटरनेट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें। ​जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। ​जन-जागरण एवं प्रचार-प्रसार: "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जीविका बाल विकास परियोजना, BDO और BPRO को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आज ही सभी तैयारियाँ पूरी करने का निदेश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 22.07.2026*
==================

जिला पदाधिकारी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की; शत-प्रतिशत 'फार्मर आईडी' बनाने और बीज वितरण के निर्देश

​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैमूर जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एग्री स्टैक (AgriStack) योजना, बीज वितरण तथा उद्यान निदेशालय की योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एग्री स्टैक योजना के तहत कैमूर जिले में अब तक 80% किसानों की फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के जिन सभी किसानों के पास अपनी जमाबंदी है, उनका किसान पहचान पत्र बनाना अनिवार्य है।  इस कार्य को शीघ्रता से 100% पूरा करने का आदेश दिया गया है।
​
बीज वितरण योजना के तहत जिले को प्राप्त सभी प्रकार के बीजों को यथाशीघ्र किसानों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे किसानों को बीजों के सही उपयोग और विभागीय जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

उद्यान निदेशालय द्वारा स्वीकृत योजनाओं, विशेष रूप से नारियल विकास योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण कर लें, ताकि योजना का पारदर्शी लाभ उन्हें मिल सके।

​जिलाधिकारी का संदेश:
"विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पारदर्शी तरीके से और समय पर पहुँचना चाहिए। फार्मर आईडी बनने से किसानों को भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं और अनुदान का सीधा लाभ मिलेगा।"
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 22.07.2026* ================== जिला पदाधिकारी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की; शत-प्रतिशत 'फार्मर आईडी' बनाने और बीज वितरण के निर्देश ​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैमूर जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एग्री स्टैक (AgriStack) योजना, बीज वितरण तथा उद्यान निदेशालय की योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। एग्री स्टैक योजना के तहत कैमूर जिले में अब तक 80% किसानों की फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के जिन सभी किसानों के पास अपनी जमाबंदी है, उनका किसान पहचान पत्र बनाना अनिवार्य है। इस कार्य को शीघ्रता से 100% पूरा करने का आदेश दिया गया है। ​ बीज वितरण योजना के तहत जिले को प्राप्त सभी प्रकार के बीजों को यथाशीघ्र किसानों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे किसानों को बीजों के सही उपयोग और विभागीय जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। उद्यान निदेशालय द्वारा स्वीकृत योजनाओं, विशेष रूप से नारियल विकास योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण कर लें, ताकि योजना का पारदर्शी लाभ उन्हें मिल सके। ​जिलाधिकारी का संदेश: "विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पारदर्शी तरीके से और समय पर पहुँचना चाहिए। फार्मर आईडी बनने से किसानों को भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं और अनुदान का सीधा लाभ मिलेगा।" Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 23, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 18.07.2026*
==================

कैमूर (भभुआ) में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में NCORD की बैठक; मादक पदार्थों की जब्ती बढ़ाने और जन-जागरूकता पर जोर

दिनांक 18-07-2026 को  जिला पदाधि‌कारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) के अध्यक्षता में NCORD का बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में अधीक्षक महानिषेध, कैमूर (भभुआ) एवं संबधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा NDPS Act में जब्ती को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सूखे नझे के बारे में जनजागरुकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 18.07.2026* ================== कैमूर (भभुआ) में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में NCORD की बैठक; मादक पदार्थों की जब्ती बढ़ाने और जन-जागरूकता पर जोर दिनांक 18-07-2026 को जिला पदाधि‌कारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) के अध्यक्षता में NCORD का बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधीक्षक महानिषेध, कैमूर (भभुआ) एवं संबधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा NDPS Act में जब्ती को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सूखे नझे के बारे में जनजागरुकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 18, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 17.07.2026*
==================

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, गणमान्य व्यक्ति, अपर समाहर्ता,  सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित हों। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मुख्य समारोह स्थल पर आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का उत्सव होता है, अतः इसकी तैयारी में कोई कोताही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 17.07.2026* ================== स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, गणमान्य व्यक्ति, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित हों। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मुख्य समारोह स्थल पर आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का उत्सव होता है, अतः इसकी तैयारी में कोई कोताही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 17, 2026