खेल अवसंरचना को मिलेगा नया आयाम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं!
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं जिले में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
🔹 भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम के जीर्णोद्धार हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश।
🔹 जिले के 07 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण पूर्ण।
🔹 146 ग्राम पंचायतों एवं 04 नगर पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण।
🔹 भभुआ, मोहनिया एवं रामगढ़ में खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण कार्य जारी।
🔹 एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, मुंडेश्वरी में बालक वर्ग को कुश्ती एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण।
जिला पदाधिकारी ने खेल सुविधाओं के नियमित अनुश्रवण, खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
लक्ष्य स्पष्ट है—हर प्रतिभा को अवसर, हर युवा को खेल का मंच!
#Kaimur #SportsDevelopment #BiharSports #YouthEmpowerment
#PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026