आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य उत्सव – मुंडेश्वरी महोत्सव 2026!
मुंडेश्वरी महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां तेज!
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोककला, लोकगीत एवं लोकनृत्य को प्राथमिकता देने तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
11 एवं 12 दिसंबर 2026
माँ मुंडेश्वरी धर्मशाला परिसर, भगवानपुर, कैमूर
आइए, कैमूर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और परंपराओं के इस उत्सव का हिस्सा बनें!
मुंडेश्वरी महोत्सव – कैमूर की आस्था, संस्कृति और गौरव का उत्सव!
#MundeshwariMahotsav2026 #Kaimur #BiharTourism #MundeshwariDham #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026