जनता का दरबार एवं जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन तथा सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 20.11.2026 को कैमूर जिले में जिला मुख्यालय, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से संवाद एवं प्राप्त आवेदनों का विवरण:
🔹 जिला मुख्यालय स्तर – कुल 69 मामले
• जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में 28 आवेदन प्राप्त हुए।
• अन्य पदाधिकारियों द्वारा 41 नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
🔹 प्रखंड स्तर – 20 मामले
जिले के 11 प्रखंडों में पदाधिकारियों द्वारा 20 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।
🔹 पंचायत स्तर – 30 मामले
पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा 30 नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज की गईं।
जिला पदाधिकारी ने जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, कैमूर — जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध।
#Kaimur #JantaDarbar #PublicGrievance #PlateauOfBlessings #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026