सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के सराय पट्टी में मिले शव की पहचान राम दुलार पटेल के रूप में हुई, मचा कोहराम
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय पट्टी गांव समीप मंगलवार की सुबह धान के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान में जुट गई ।वही मृतक की पहचान मऊ आइमा थाना क्षेत्र के सेमरी बटहा गांव निवासी राम दुलार पटेल के रूप में हुई।8 नवंबर की शाम अपने साले के साथ निकले थे और वापस नहीं लौटें।