बांसवाड़ा: शराबी बेटे की हैवानियत, पैसे नहीं देने पर मां पर लठ से हमला, तोड़ा हाथ
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के पाटिया गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी 60 वर्षीय मां पर लठ से हमला कर दिया। हमले में मां बाबरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ टूट गया। बड़े बेटे रोहन के अनुसार, छोटे बेटे राजू ने मां से पैसों की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसने लठ से हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे देर रात बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
#Banswara #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #Anandpuri BanswaraNews