पोड़ैयाहाट: पर्गोडीह में पूर्व सैनिक की बंदोबस्ती जमीन पर लाल झंडी गाड़ने का मामला, 25 पर देवडांड थाना में शिकायत दर्ज
पूर्व सैनिक की बंदोबस्ती जमीन पर आदिवासियों द्वारा लाल झंडी गाड़ने के मामले में बुधवार को देवडांड थाना में 25 व्यक्तियों पर पुलिस ने non FIR दर्ज की है।शांति व्यवस्था कायम रखने को ले यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अमित मार्की ने बताया की विगत 5 अक्टूबर की घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है।