प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
.................................................
जिलाधिकारी की जन-सुनवाई में 37 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 20 नवंबर 2026 : आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान तथा उनके प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जन-सुनवाई के दौरान रास्ता बंद करने, ग्राम मायापुर के वार्ड संख्या-10 में पोखर के पानी की निकासी, नाले पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, राजस्व ग्राम दरिया सराय को प्रखंड-सह-अंचल सिलाव से अलग कर प्रखंड-सह-अंचल गिरियक में शामिल करने, हरनौत रेल फैक्ट्री पथ पर लेवल क्रॉसिंग संख्या-10/C के स्थान पर पहुंच पथ सहित रेल ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण, बकाया वेतन भुगतान तथा अतिक्रमण हटाकर रास्ते की निकासी सुनिश्चित करने से संबंधित मामले सामने आए।
*प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:—*
रास्ता बंद करने से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
ग्राम मायापुर, वार्ड संख्या-10 में पोखर के पानी की निकासी एवं नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु भी अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
राजस्व ग्राम दरिया सराय को प्रखंड -सह-अंचल सिलाव से अलग कर प्रखंड-सह-अंचल गिरियक में शामिल करने से संबंधित मामले में प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
हरनौत रेल फैक्ट्री पथ पर लेवल क्रॉसिंग संख्या-10/C के स्थान पर पहुंच पथ सहित ROB निर्माण से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।
बकाया वेतन भुगतान से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
अतिक्रमण हटाकर रास्ते की निकासी सुनिश्चित करने से संबंधित मामलों में प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Higher Education Department, Government of Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Nov 20, 2026