मल्लावां में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, शादी की जिद पर किया हंगामा
हरदोई। मल्लावां कस्बे के सुभाष पार्क में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से शादी करना चाहता था। युवती के शादी से इनकार करने के बाद युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#hardoinews #hardoi #दहरदोईसमाचार
Bilgram, Hardoi | Oct 18, 2026