संडीला के राज होटल में पुलिस की छापेमारी, चार जोड़े पकड़े गए; होटल मालिक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरदोई। जिले के संडीला थाना क्षेत्र स्थित राज होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके से चार जोड़े पकड़े गए। मामले में स्थानीय पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना संडीला में अभियोग पंजीकृत किया है।
क्षेत्राधिकारी संडीला श्लोक गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Bilgram, Hardoi | Oct 18, 2026