Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
surendra15332
दतिया नगर: झांसी चुंगी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक दांगी ने छात्रों पर कार्रवाई को बताया बर्बरता, राहुल गांधी का किया समर्थन
Datia Nagar, Datia
| Aug 21, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न 150 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई के दौरान हुआ उद्यम संवाद मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को सेवढ़ा में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल ने भी आमजन के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान 150 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने जनसुनवाई के दौरान आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, शासकीय विद्यालयों में पुस्तक एवं साइकिल वितरण सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय विद्यालयों में नामांकन एवं ड्रॉपआउट की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हुआ उद्यम संवाद जनसुनवाई के दौरान उद्यम संवाद का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं एवं नागरिकों को स्वयं का उद्योग स्थापित करने तथा उसके विकास के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान श्री राहुल शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने शासन द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी का लाभ लेकर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किया है। वर्तमान में उनके द्वारा लगभग 7-8 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने युवाओं से स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने स्वयं के उद्योग स्थापित कर न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #datia #दतिया #CMMadhyapradesh #jansamparkMP
Datia, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज संकल्प यात्रा एवं माटी कलश बंधन यात्रा का शुभारंभ जिला प्रशासन दतिया द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज संकल्प यात्रा एवं माटी कलश बंधन यात्रा का गरिमामय शुभारंभ एवं स्वागत कार्यक्रम अंबेडकर पार्क, सिविल लाइन दतिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ,अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पूजनीय संतगणों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। #Datia #दतिया #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित आगामी मिलाद-उन-नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणपति महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही गणपति विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #Datia #दतिया #JansamparkMP
Datia, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
विश्व मच्छर दिवस पर जिले भर में जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिलेभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रचार वाहन, पम्पलेट वितरण एवं विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। आइए, घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, स्वच्छता बनाए रखें और मच्छरों से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं। #WorldMosquitoDay #Datia #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
Datia, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र के मार्गदर्शन में नालसा जागृति स्कीम-2025 के अंतर्गत “सशक्त युवा, सशक्त भारत” विषय पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएम राइज विद्यालय, बड़ौनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बच्चों की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। वहीं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी ने बाल श्रम निषेध, बच्चों के संवैधानिक अधिकार एवं शिक्षा के अधिकार के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। #datia #CMMadhyapradesh #JansamparkMP #दतिया
Datia, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026
दतिया नगर: झांसी चुंगी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक दांगी ने छात्रों... - Datia Nagar News