संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज संकल्प यात्रा एवं माटी कलश बंधन यात्रा का शुभारंभ
जिला प्रशासन दतिया द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज संकल्प यात्रा एवं माटी कलश बंधन यात्रा का गरिमामय शुभारंभ एवं स्वागत कार्यक्रम अंबेडकर पार्क, सिविल लाइन दतिया में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ,अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पूजनीय संतगणों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
यह यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।
#Datia #दतिया #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh