प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र के मार्गदर्शन में नालसा जागृति स्कीम-2025 के अंतर्गत “सशक्त युवा, सशक्त भारत” विषय पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएम राइज विद्यालय, बड़ौनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बच्चों की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। वहीं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी ने बाल श्रम निषेध, बच्चों के संवैधानिक अधिकार एवं शिक्षा के अधिकार के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
#datia #CMMadhyapradesh #JansamparkMP #दतिया
155 views | Datia, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026