अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मिलाद-उन-नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणपति महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही गणपति विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh #Datia #दतिया #JansamparkMP
113 views | Datia, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026