Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

The Beautiful #Sunset #Ambience at The Montrose Runway Fashion Week Edition 4 at Mumbai.. #mrfwofficial

77.5k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Apr 11, 2022

MORE NEWS

छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।
     बैठक में अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, श्री शेषराव यादव, श्री टीकाराम चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, वनमण्डलाधिकारी श्री साहिल गर्ग सहित समिति के  शासकीय एवं अशासकीय सदस्य मौजूद थे। 

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Bunty Vivek Sahu 
Jansampark Madhya Pradesh

छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। बैठक में अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, श्री शेषराव यादव, श्री टीकाराम चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, वनमण्डलाधिकारी श्री साहिल गर्ग सहित समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य मौजूद थे। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Bunty Vivek Sahu Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियां उपस्थित थीं। इस मेले में 216 आवेदकों का पंजीयन तथा 157 आवदेकों का प्राथमिक चयन किया गया।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh

शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियां उपस्थित थीं। इस मेले में 216 आवेदकों का पंजीयन तथा 157 आवदेकों का प्राथमिक चयन किया गया। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

जामई में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब बरामद
===================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत जामई द्वारा आज जामई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश कार्रवाई की गई।
      कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब एवं 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई।
      इस दबिश कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक श्री मिथुन तथा सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

जामई में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब बरामद =================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत जामई द्वारा आज जामई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब एवं 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई। इस दबिश कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक श्री मिथुन तथा सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या के समाधान की जिम्मेदारी जल निगम को, शीघ्र सुनिश्चित होगी जल आपूर्ति
===================================

जिले में निर्माणाधीन नवीन जिला जेल में पेयजल उपलब्धता की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला जेल परिसर में जल स्रोत विकसित करने के लिए कई बार ट्यूबवेल खनन कराया गया, लेकिन अपेक्षित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते भविष्य में जेल संचालन के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी।
       इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जल निगम के उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी को निर्देश दिए हैं कि जिला जेल परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री नारायन ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल निगम को पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है।
       कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशों के परिपालन में जेल अधीक्षक श्री प्रतीक जैन, जल निगम के महाप्रबंधक श्री अविनाश दिवाकर तथा उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी ने तकनीकी टीम के साथ निर्माणाधीन जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी विकल्पों, संभावित जल स्रोतों तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया।
       अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए ऐसी योजना तैयार करने पर विचार किया, जिससे जिला जेल में भविष्य के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जल निगम के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाकर जिला जेल में शीघ्र पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि जल निगम की तकनीकी विशेषज्ञता और समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इससे जेल संचालन के दौरान बंदियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या के समाधान की जिम्मेदारी जल निगम को, शीघ्र सुनिश्चित होगी जल आपूर्ति =================================== जिले में निर्माणाधीन नवीन जिला जेल में पेयजल उपलब्धता की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला जेल परिसर में जल स्रोत विकसित करने के लिए कई बार ट्यूबवेल खनन कराया गया, लेकिन अपेक्षित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते भविष्य में जेल संचालन के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जल निगम के उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी को निर्देश दिए हैं कि जिला जेल परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री नारायन ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल निगम को पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशों के परिपालन में जेल अधीक्षक श्री प्रतीक जैन, जल निगम के महाप्रबंधक श्री अविनाश दिवाकर तथा उपमहाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी ने तकनीकी टीम के साथ निर्माणाधीन जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी विकल्पों, संभावित जल स्रोतों तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए ऐसी योजना तैयार करने पर विचार किया, जिससे जिला जेल में भविष्य के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जल निगम के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाकर जिला जेल में शीघ्र पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि जल निगम की तकनीकी विशेषज्ञता और समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन जिला जेल की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इससे जेल संचालन के दौरान बंदियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

पहली बार चखा मक्के की रोटी का स्वाद

महानगरों से आए पर्यटकों को भा रही है समा की खीर
===================================

मक्के की रोटी, बैंगन भर्ता, समा की खीर, चावल के पापड़ जैसे पारंपरिक व्यंजन होम स्टे में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। विशेष रूप से महानगरों से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों के स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचे पर्यटकों को जब मक्के की रोटी और जैविक खाद से उगाई गई सब्जियों से सजी थाली परोसी गई, तो उन्होंने इसके स्वाद की जमकर सराहना की।
        महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका के माहुली गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमती रंजना बुधाजी घाटाल, 24 वर्षीय श्री आकाश भिवा खरपड़े सहित कई पर्यटकों ने पहली बार मक्के की रोटी और समा की खीर का स्वाद चखा। पर्यटकों ने पारंपरिक ग्रामीण भोजन को बेहद पसंद किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना ने छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी होम स्टे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने आने वाले अधिकांश पर्यटक चूल्हे पर तैयार पारंपरिक भोजन को प्राथमिकता देते हैं। जिले के पर्यटन ग्रामों में आने वाले पर्यटकों को घर-आंगन में उगाई गई ताजी सब्जियों से तैयार भोजन परोसा जा रहा है, जिससे होम स्टे संचालकों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
       पर्यटन ग्राम देवगढ़, धूसावानी, चिमटीपुर, चोपना, सावरवानी और काजरा में होम स्टे संचालक अपने घरों के आंगन में टमाटर, बैंगन, बरबटी, लौकी, गिलकी, मटर सहित विभिन्न सब्जियां जैविक खाद के उपयोग से उगा रहे हैं। इन सब्जियों का उपयोग पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में किया जा रहा है।

जिले में 57 होम स्टे संचालित- छिंदवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 12 गांवों का चयन पर्यटन ग्राम के रूप में किया गया है। इन गांवों में वर्तमान में 57 होम स्टे संचालित हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी होम स्टे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

#MPTourism #होम_स्टे 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Madhya Pradesh Tourism 
Jansampark Madhya Pradesh

पहली बार चखा मक्के की रोटी का स्वाद महानगरों से आए पर्यटकों को भा रही है समा की खीर =================================== मक्के की रोटी, बैंगन भर्ता, समा की खीर, चावल के पापड़ जैसे पारंपरिक व्यंजन होम स्टे में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। विशेष रूप से महानगरों से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों के स्वाद के दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचे पर्यटकों को जब मक्के की रोटी और जैविक खाद से उगाई गई सब्जियों से सजी थाली परोसी गई, तो उन्होंने इसके स्वाद की जमकर सराहना की। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका के माहुली गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमती रंजना बुधाजी घाटाल, 24 वर्षीय श्री आकाश भिवा खरपड़े सहित कई पर्यटकों ने पहली बार मक्के की रोटी और समा की खीर का स्वाद चखा। पर्यटकों ने पारंपरिक ग्रामीण भोजन को बेहद पसंद किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना ने छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी होम स्टे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने आने वाले अधिकांश पर्यटक चूल्हे पर तैयार पारंपरिक भोजन को प्राथमिकता देते हैं। जिले के पर्यटन ग्रामों में आने वाले पर्यटकों को घर-आंगन में उगाई गई ताजी सब्जियों से तैयार भोजन परोसा जा रहा है, जिससे होम स्टे संचालकों की आय में भी वृद्धि हो रही है। पर्यटन ग्राम देवगढ़, धूसावानी, चिमटीपुर, चोपना, सावरवानी और काजरा में होम स्टे संचालक अपने घरों के आंगन में टमाटर, बैंगन, बरबटी, लौकी, गिलकी, मटर सहित विभिन्न सब्जियां जैविक खाद के उपयोग से उगा रहे हैं। इन सब्जियों का उपयोग पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में किया जा रहा है। जिले में 57 होम स्टे संचालित- छिंदवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 12 गांवों का चयन पर्यटन ग्राम के रूप में किया गया है। इन गांवों में वर्तमान में 57 होम स्टे संचालित हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी होम स्टे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। #MPTourism #होम_स्टे #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Madhya Pradesh Tourism Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026