भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित
=====================
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड मोहखेड़ द्वारा जनपद पंचायत सभागार मोहखेड़ में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सदन साहू ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके समर्पण तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक चेतना, साहस, स्वाभिमान एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
मंडल अध्यक्ष श्री गगन घटकड़े एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री मदनलाल साहू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण तथा समाज की मुख्यधारा में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ब्लॉक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे ने भगवान बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ऐसी महान विभूतियों के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के परामर्शदाता श्री कैलाश सोनेवार, श्रीमती आरती माटे एवं श्री दिनेश नारेकर सहित समाज कार्य के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
#JanjatiyaGauravDiwas
#जनजातीय_गौरव_दिवस
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh