महाविद्यालय खिरसाडोह में विद्युत इनिशिएटिव के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
==========================
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में गत दिवस विद्युत इनिशिएटिव के अंतर्गत राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. डी.के. अग्रवाल का विषय विशेषज्ञ के रूप में आगमन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एच.डी. पाटिल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली के संबंध में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने व्याख्यान के दौरान तकनीकी ज्ञान के साथ आपसी सहयोग एवं अनुभव साझा करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने वरिष्ठ विद्यार्थियों से कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने, अपने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करने तथा उनकी पढ़ाई एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पूर्व विद्यार्थियों से भी संस्थान के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ एवं पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव और मार्गदर्शन से कनिष्ठ विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर मिलते हैं। इससे संस्थान में आपसी सहयोग एवं ज्ञान साझा करने की सकारात्मक परंपरा विकसित होती है। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh