नवांकुर सखियों ने बनाई मिट्टी गणेश की मूर्ति
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति म्यांपुर व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति म्यांपुर द्वारा आज सेक्टर स्तरीय मिट्टी गणेश- सिद्ध गणेश का प्रशिक्षण ग्राम म्यांपुर में राधा कृष्ण मंदिर पर रखा गया। जिसमें सेक्टर की समस्त नवांकुर सखियां और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला रघुवंशी ने मिट्टी गणेश -सिद्ध गणेश प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति में मिट्टी के गणेश जी हीं पूजनीय होते हैं। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया कि परिषद द्वारा सेक्टर स्तर पर नवांकुर सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और गणेश चतुर्थी पर मिट्टी के गणेश जी स्थापित करें। प्रशिक्षक श्री लल्लीराम प्रजापति द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखाए और सभी नवांकुर सखियों ने भी मिट्टी के गणेश जी बनाये।कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गणेश राम अहिरवार,नवांकुर संस्था के सचिव श्री विवेक रघुवंशी , प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री अरुण रघुवंशी, सदस्य श्री शिवेंद्र रघुवंशी सहित नवांकुर सखी उपस्थित थी।कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम का आम का पौधा अरुण रघुवंशी जी के बगीचे में लगाया गया।
#ashoknagar