Public App Logo
Profile Picture

PRO JS ASHOK NAGAR

@projsashoknagar
1172Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान" में सेवा मेरा योगदान अन्तर्गत आयोजित की गई गतिविधियां
--
सेवा संकल्प अभियान में सेवा मेरा योगदान अभियान अन्तर्गत जिले के वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों की सेवा कार्य हेतु गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान पनत्व एवं संवेदनशीलता के संदेश हेतु वृद्धजनों से आत्मीय संवाद एवं उनके अनुभवों को सुनना, वृद्धजनों को भोजन, फल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई, वृद्धश्रमों में शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। वृद्धजनों हेतु मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वृद्धजनों को फल, शॉल, श्रीफल एवं फूल मलाओं से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रमों में जिले में संचालित 04 वृद्धाश्रमों में लगभग 350 से अधिक वृद्धजनों ने भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री आलोक तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री नीरज मनोरिया अध्यक्ष नगर पालिका अशोकनगर, श्रीमति शीतल सतेन्द्र कलावत सदस्य जिला पंचायत अशोकनगर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को किया जा रहा साकार-भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री तिवारी  
 सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत शिविर का अशोकनगर नगरीय क्षेत्र अंतर्गत  कार्यक्रम आयोजित 
 --
‎सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार का अशोकनगर नगरीय क्षेत्र शिविर का आयोजन स्‍थानीय मानस भवन में किया गया।
प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को किया जा रहा साकार करने के लिये समाज में संवेदनशीलता के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जाकर समाज के कमजोर अंतिम व्‍यक्ति के लिये लाभ पहुंचाना इस आशय के विचार भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने रविवार को स्‍थानीय मानस भवन में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में   मुख्‍य अतिथि के रूप में व्‍यक्‍त किये ।
शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितम्‍बर से 17 अक्‍टूबर तक जिले में विभन्‍न गतिविधियों एंव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार का आयोजन शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों में किया गया। जिला अशोकनगर नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्रहियों को  केंद्र और राज्य शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने समाज के जनसामान्‍य,गरीबो को समाज की मुख्‍य धारा से जोडने के लिये हरसंभव प्रयास किये है। उन्‍होंने आवास के सपने को पूरा करने के लिये पात्र हितग्राहियों को 4.50 करोड आवासों की सौगात दी है। आयुष्‍मान कार्ड के माध्‍यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रूपयें तक का मुफ्त ईलाज मुहिया कराया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्‍होंने अशोकनगर शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यो के संबंध में कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में आवश्‍यक विकास कार्य नगरपालिका अध्‍यक्ष द्वारा कराये जा रहे है।  

शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन नगरीय क्षेत्रों में किया गया। इन शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया जा रहा है। आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।  उन्‍होंने कहा कि राज्‍य शासन द्वारा डिजीटल माध्‍यम से नागारिकों को त्‍वरित गति से सेवाएं प्राप्‍त हो रही है।  लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत एक सप्‍ताह के अंदर सेवा का लाभ  हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।  
  शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं का लाभ प्रदान कर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अशोकनगर नगरीय क्षेत्र में 7 हजार 300 पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया गया। उन्‍होंने बताया कि शहर सौदर्यकरण के कार्ययोजना तैयार कर शहर सौदर्यकरण का कार्य करााया जा रहा है। 
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
शिविर में उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।  नगर पालिका द्वारा पी.एम स्‍वनिधि के अंतर्गत राजू खान,रवि रजक,सुरेश साहू,अब्‍दुल खान,सुर्मित्रा सिलावट,मिथुन कोरी तथा रेखा बाई को प्रमात्र पत्र प्रदान किया गया। राष्‍ट्रीय परिवार सहायता के तहत मोहरबाई,रामप्‍यारी,सिवानी जोगी,मुन्‍नीबाई को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। पी.एम आवास योजना के तहत  प्रदीप ओझा,श्‍याम सुंदर लोधी,बंदना लोधी,लक्ष्‍मी विश्‍वकर्मा,मुविना बानों,कल्‍लो बानो,शिवनारायण,इंदिराबाई को प्रमाण पत्र दिये गए। पी.एम.विश्‍वकर्मा योजनांतर्गत रामपाल कुशवाह,शिवराम,दिनेश बिजौले एवं सुरेन्‍द्र चंदेल को स्‍वीकृति प्रमापत्र दिये गए। राजस्‍व विभाग द्वारा रामवीर यादव,नरेश पाल,हेमंत अहिरवार को नामांतरण की प्रति उपलब्‍ध कराई गई। बी.पी.एल कार्ड का वितरण रामबाबू शर्मा,पहलवान सिंह आदिवासी,मुन्‍नीबाई,जानकी बाई एवं विशाल को वितरण किया गया।संबल कार्ड फैजल खान,रामपाल को दिये गए। लाड़ली लक्ष्‍मी  योजनांतर्गत प्रयांशी कुशवाह,महक कुशवाह,तात्‍या लोधी,देवांशी केवट,दिशा रजक, को प्रमाण पत्र दिये गए। बुशू खेल के खिलाडियों का सम्‍मान अतिथि द्वारा किया गया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा कविता को प्रसूति सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जानकी बाई कुशवाह,शुभम कुशवाह को आयुष्‍मान कार्ड का वितरण किया गया।  कार्यक्रम  में प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी जया शर्मा को  को स्‍कूटी प्रदान की गई।   
शिविर में  विभिन्‍न विभागों द्वारा योजनाओं के लगाए स्‍टॉल 
शिविर में कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न विभागों  द्वारा  अपने अपने विभाग से संबंधित जनकल्‍याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित स्‍टॉल लगाए गए। साथ ही नागारिकों  योजनाओं के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी गई। शिविर में 592 आवेदन प्राप्‍त हुए । 
‎ शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिन्डोस्कर, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्‍नीतान, श्री प्रतापभान सिंह यादव, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, अधिकारीगण, एवं हितग्राही उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा ज्योति कलश यात्रा के आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं-कलेक्टर
7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’
सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
-
विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने रविवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों संबंधी बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में यात्रा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्‍जी, नगरपालिका अ‍ध्‍यक्ष श्री नीरज मनोरिया, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,एसडीएम श्री इसरार खान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के मार्ग, कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। यात्रा के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में बताया गया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा से एक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का मार्ग इस प्रकार निर्धारित किया जाएगा कि वह विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक कस्बों और गांवों से होकर गुजरे और आमजन को इससे जोड़ा जा सके। यात्रा में कलश एवं कृत्रिम मशाल प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही एक प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए यात्रा विधानसभा मुख्यालय पहुंचेगी, जहां स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी यात्राएं जिला मुख्यालय पहुंचकर एक बड़े आयोजन में शामिल होंगी। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम पुरानी गल्‍ला मंडी अशोकनगर में किया जायेगा। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यात्रा के समापन अवसर पर वर्चुअल संबोधन होगा। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत वृद्धाश्रम में फल वितरण
--
 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स द्वारा “सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत आज वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति, अक्षर पीठ शिक्षा समिति एवं गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर के पदाधिकारियों, मेंटर्स एवं सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं ने वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया। वृद्धजनों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने “सेवा मेरा योगदान अभियान” के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं बीएसडब्‍ल्‍यू छात्र श्री बलवीर सिंह यादव ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व को बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में सेवा, संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसमें उपस्थित नवांकुर संस्था से कुमार संभव, सुनील कुमार सेन,शिवम सेन मेंटर्स बलवीर यादव, गिर्राज शर्मा, मंजू बापट,नरेंद्र बंजारा,गणेशराम अहिरवार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध रूप से लाभ पहुंचाना शिविर का मुख्य उद्देश्य-अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव 
सेवा सेतु अभियान अंतर्गत सरकार आपके द्वार शिविर का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 
 --
‎सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान तहत सरकार आपके द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध रूप से लाभ पहुंचाना है। यह बात अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव ने शनिवार को जनपद पंचायत अशोकनगर द्वारा मानस भवन अशोकनगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सरकार आपके द्वार शिविर को संबोधित करते हुए कही।  
शिविर में अध्यक्ष डॉ केपी यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभान्वित होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सेवाभाव के साथ आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाएं।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार शिविरों का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में किया गया है। इन शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया जा रहा है। आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
  शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं का लाभ प्रदान कर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। 
शिविर में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि सरकार आपके द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन प्रशासन के अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। 
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
शिविर में उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।  राजस्‍व विभाग अंतर्गत रामसखी अहिरवार,मंजू रजक तथा महेन्‍द्र सिंह कुशवाह को बी.पी.एल कार्ड का वितरण किया गया।  शिविर में कुल आवेदन 1002 कुल आवेदन  प्राप्‍त हुए । 
नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
कार्यक्रम में अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव द्वारा उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई‌।    ‎        ‎
‎ शिविर में अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिन्डोस्कर, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र सिंह यादव, श्री प्रतापभान सिंह यादव, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं हितग्राही उपस्थित रहे। 
Krishna Pal Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अभियान लोगों की समस्‍याओं के निराकरण का सशक्‍त माध्‍यम –मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव 
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन तहसील बहादुरपुर में
--
सेवा सेतु अभियान लोगों की समस्‍याओं के निराकरण का सशक्‍त माध्‍यम है। मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अंतर्गत आयोजित शिविर में लोगों की समस्‍याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इस आशय  के विचार मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को विकासखंड मुंगावली के तहसील प्रागंण बहादुरपुर में आयोजित  सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर में मुख्‍य अतिथि के रूप में  व्‍यक्‍त किये।   
इस अवसर पर विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दूरदर्शिता सोच के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर ही अधिकारियों के द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शिविर में नहीं हो सका उन आवेदनों का समय सीमा निर्धारित कर आगामी शिविर के पूर्व निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश 2047 विकसित भारत की ओर नई ऊर्जा एवं नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का भी चक्रीय क्रम में आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा रहा है। इन शिविरों में विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। साथ ही विभागो के द्वारा लगाए गए स्टालों में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अन्य प्लेटफार्म बनाए गए हैं। जिनमें सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम, विभागीय डिजिटल पोर्टल के माध्यम से लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कम समय में सरलता से सेवाएं प्रदान करना शिविर की उपयोगिता है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अभी तक मुंगावली उपखंड 100 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्रदेश में अशोकनगर जिले को दसवें जिले के रूप में स्थान मिला है। उन्होंने जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार अन्य  शिविर में भी पूर्ण तत्परता एवं तन्‍मयता के साथ कार्य किए जाएं।
शिविर में 200 आवेदन प्राप्त
शिविर में विभिन्न समस्यामूलक 200 आवेदन प्राप्त हुए।  प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया। शेष आवेदनों पर समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए। 
हितलाभ का वितरण
शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत का वितरण किया गया।शिविर में राजस्‍व विभाग के अंतर्गत बाबू खान के फार्मर रजिस्‍ट्री,मनोज प्रजापित तथा मुन्‍ना लाल को बी.पी.एल कार्ड का वितरण किया गया। 
 शिविर प्रधानमंत्री आवास योजना के 08 हितग्राही को, संबल योजना के 10 हितग्राहियों को संबल कार्ड का वितरण, 08 प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि, 64 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, प्रतिभाशाली बच्चों को दो स्कूटी तथा चार लैपटॉप का वितरण किया गया। साथ ही राजस्व विभाग के 13 प्रकरणों का निराकरण, राशन पात्रता पर्ची के 04, पेंशन के 06 हितग्राहियों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र 06 बालिकाओं को पशुपालन विभाग द्वारा 04 हितग्राहियेां को दुधारू पशु योजना के तहत 2.50 -2.50 लाख रूपये की राशि के प्रमाण पत्र,कृषि विभाग द्वारा 04 स्‍प्रे यंत्र,07 स्‍वसहायता समूहों को 36 लाख रूप्‍ये की राशि बैंकों द्वारा स्‍वरोजगार हेतु स्‍वीकृत की गई। जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र द्वारा रामू यादव को किराना व्‍यवसाय  हेतु 02 लाख रूपये स्‍वीकृत पत्र, पीएम विश्‍वकर्मा योजनांतर्गत सोनू अहिरवार को 1 लाख रूपये  की राशि के  स्‍वीकृति पत्र प्रदान किये गए। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को प्रसूति सहायता तथा 10 हितग्राहियों  को आयुष्‍मान कार्ड का वितरण किया गया।  
उद्यम संवाद के माध्‍यम हितग्राहियों ने बताई सफलता की कहानी 
कार्यक्रम में उद्यम संवाद के अंतर्गत अमरीश पुरोहित,शहीद खान,मुकेश प्रजापति ने उद्यम संवाद कर अपने व्‍यवसाय के संबंध में बताई। 
शिविर में  सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एसडीएम श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्‍तव, सीईओ जनपद पंचायत श्री आलोक ईटोरिया,जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।   
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय म.प्र. भोपाल  से प्राप्त निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई-उपार्जन पोर्टल पर दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सोयाबीन के पंजीयन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है। जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर निम्न समितियों को सोयाबीन पंजीयन हेतु पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया जाता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में 
सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ शिविर में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। 
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में 
सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ शिविर में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा विभागों द्वारा आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी हेतु लगाई गई स्टाॅलो का निरीक्षण किया। 
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगरपालिका अशोकनगर के वार्ड 22 के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी , भारतीय जनता  पार्टी के मंडल अध्यक्ष  श्री सनत शर्मा ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र रघुवंशी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनवाड़ी सेवा , बच्चों की गतिविधि , वृक्षारोपण प्रधानमंत्री आवास योजना , विभिन्न योजना  को घर घर हर हितग्राही तक पहुंचाने में कर्मठपूर्वक अपने कर्तव्य  को निभाते हुए हर हितग्राही को योजना का लाभ दिया गया ओर सभी वार्ड वासियों को बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने  के लिए प्रेरित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
आज मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में,जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रेया कन्दोला के निर्देशन में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अशोकनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'माय भारत' केंद्र, अशोकनगर एवं महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों,माय भारत स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया। इसके उपरांत सभी उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा जीवन में स्वच्छता के मूल्यों को अपनाने की विधिवत शपथ दिलाई गई।
आयोजन के दौरान नशा मुक्ति शपथ, स्वच्छता शपथ के साथ-साथ योग और ज्ञान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित 'माय भारत' केंद्र अशोकनगर की नोडल अधिकारी सुश्री श्रेया कंडोला ने युवाओं को 'माय भारत' (MY Bharat) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में सहभागिता करने की प्रक्रिया से कैडेट्स को अवगत कराया।
महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. जे. पी. अहिरवार ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, उनके विचारों तथा स्वच्छता के प्रति बापू के संकल्प पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपने दैनिक आचरण में ढालने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापकगण, अन्य प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर जाटव, एनएसएस अधिकारी, 'माय भारत' की नोडल अधिकारी सुश्री श्रेया कंदोला सुश्री कौशिकी दुबे सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। और कार्यक्रम का समन्वय माय भारत स्वयंसेवक गौरव राठौर द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान  के निर्देशन में श्री मनोज यादव के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अक्षरपीठ पीठ शिक्षा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने आज  सेक्टर 3 तूमेंन के अंतर्गत ग्राम भोराखाती में  गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा मेरा योगदान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समिति द्वारा प्रस्फुटन वाटिका पर वृक्षारोपण किया गया । 
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया।साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया । संस्था के अध्यक्ष कुमार संभव,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विकास शर्मा, ग्राम सचिव ब्रजेश लोधी, मनीष शर्मा, अमन शर्मा,राज शर्मा,  गोविंद शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती के अवसर पर न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया नमन
-
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर 2026 को जिला न्यायालय, अशोकनगर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री केशव मणि सिंघल, जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार कौशिक, जिला न्यायाधीश श्री किशोर कुमार निनामा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण तुमराची धुर्वे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनीष अनुरागी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव अधिवक्ता संघ, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  एवं उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता एवं मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के विचारों को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के स्मरण के साथ हुआ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत चोपरा मंदिर परिसर हुआ प्लास्टिक मुक्त
--
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखेरी बरसाती के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम लखेरी बरसाती स्थित चोपरा मंदिर प्रांगण में प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में फैली प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर परिसर की साफ-सफाई की गई। उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव, नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सेन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखेरी बरसाती के अध्यक्ष श्री मलखान सिंह यादव, सचिव श्री अरविंद सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत 02 अक्‍टूबर को स्‍वच्‍छता का हुआ आयोजन 
--
शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत  सेवा मेरा योगदान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्‍य मे स्‍वच्‍छता का आयोजन किया गया। स्‍वच्‍छता की शुरूआत जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय अशोकनगर से की गई। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्‍ल,पार्षद श्री जयमण्‍डल सिंह यादव,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन, श्री आर बी सिन्डोस्कर,एसडीएम श्री इसरार खान,मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्‍नीतान सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्‍ट्रेट के बाहर बने वाटिका में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान में भाग लिया । 
स्‍वच्‍छता अभियान के तहत साफ सफाई के दौरान कलेक्‍ट्रेट के समीप स्थित वाटिका की साफ सफाई करते खरपतवारों को हटकार कचरे को एकत्रित कर कचरा वाहन द्वारा हटवाया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा एक चैन बनाकर सफाई अभियान में श्रमदान कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया।  
इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि साफ की गई वाटिका का उपयोग कलेक्‍ट्रेट में आने वाले आगुंतकों के बैठने के लिये व्‍यवस्थित रूप से कराया जाएगा।  
स्‍वच्‍छता,नशामुक्ति तथा प्‍लास्टिक मुक्‍त भारत की दिलाई शपथ
 कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा स्‍वच्‍छता अभियान के पश्‍चात उपस्थितजनों कों स्‍वच्‍छता,नशामुक्ति तथा प्‍लास्टिक मुक्‍त भारत की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अशोकनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय में साफ सफाई कर किया गया। जिसमें स्वच्छता शपथ ली जाकर स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन एवं लेखा अधिकारी श्री हेमंत पांडे जी तथा आजीविका मिशन के प्रभारी जिला प्रबंधक श्री अवनीश अग्निहोत्री,जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती सरिता बंसल, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री सूरज मालवीय, अरविंद गौतम, रितेश श्रीवास्तव , दीपक कलावत , शिव प्रसाद तथा श्री भारद्वाज ,पर्वत चोपड़ा, बाबूलाल ,मथुरा प्रसाद  ,अशोक नामदेव उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
पीएमएफएमई योजना से संवरा धर्मेन्‍द्र का भविष्य, "भैया नमकीन" स्थापित कर बने आत्मनिर्भर

सफलता की राहें तब आसान हो जाती हैं जब मेहनत को सही दिशा और शासकीय योजनाओं का संबल मिल जाए। कुछ ऐसी ही कहानी है अशोकनगर निवासी श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बल पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। कोलुआ रोड अशोकनगर के पास रहने वाले धर्मेन्‍द्र नामदेव स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज में मान-सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल
--
अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए श्री धर्मेनद्र नामदेव को उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना से एक नया मार्ग मिला। उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री अनुरूद्ध सिंह यादव के माध्यम से उन्हें इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें ‘‘भैया नमकीन’’ स्थापित करने हेतु बैंक से 12 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ, साथ ही शासन की ओर से 4.20 लाख रुपए की बड़ी सब्सिडी का लाभ भी मिला।
व्यवसाय का विस्तार और आमदनी में वृद्धि
--
प्राप्त वित्तीय सहायता और सही मार्गदर्शन से श्री धर्मेनद्र नामदेव ने ‘‘भैया नमकीन’’ की शुरुआत की। आधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग कर उन्होंने नमकीन उत्पादन का कार्य शुरू किया। उद्योग से बनने वाली नमकीन को विक्रय कर वे लाभ कमा रहे हैं। सही प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के कारण उनका व्यापार तेजी से बढ़ा और आज वे इस इकाई से प्रतिमाह लगभग 60 से 65 हजार रुपए तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

दूसरों को भी दे रहे हैं रोजगार
--
श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव आज न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए दूसरों के लिए भी मददगार साबित हो रहे हैं। वे अपने नमकीन उद्योग में 8 से 10  स्थानीय युवाओं को भी नियमित रोजगार प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनके परिवारों का जीवनयापन भी सुचारू रूप से चल रहा है। इस प्रकार वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
प्रधानमंत्री जी और उद्यानिकी विभाग का जताया आभार
--
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव बताते हैं कि ‘‘पीएमएफएमई योजना मेरे जीवन के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने मेरे आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार किया है।’’ इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं उद्यानिकी विभाग का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
स्वयं को साक्षर करने के  संकल्प के साथ जिला जेल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
--
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र एवं आनंद विभाग जिला अशोकनगर की टीम ने जिला जेल अशोकनगर में पहुंचकर वृद्धजनों का सम्मान किया। साथ ही स्वयं को साक्षर करने का संकल्प भी वृद्धजनों ने लिया।  
राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रत्येक माह में एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसके क्रम में जिला जेल में चिन्हित वृद्धजन असाक्षरों के साथ अन्य असाक्षरों  कैदियों को साक्षर करने जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वृद्धजन दिवस पर वृद्धो से संवाद किया। इस अवसर पर जिला साक्षरता प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि यदि हम अपने आप को संस्कार युक्त साक्षर कर पाए तो शायद हम जेल में आने की नौबत से बचे रह सकते हैं। जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा एवं जेल अधीक्षक दीक्षित द्वारा वृद्धजनों को प्रोत्साहित किया और अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आनंद विभाग संपर्क प्रमुख एवं एपीसी बलवीर सिंह बुंदेला ब्लॉक समन्वयक कपिल रघुवंशी एवं संकुल समन्वयक अरुण रघुवंशी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत टेकरी सरकार शाढ़ोरा में श्रमदान, पौधारोपण एवं सेवादारों का सम्मान
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाढौरा व नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति म्यांपुर द्वारा टेकरी पर  श्रमदान कर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों  ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए मन्दिर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण बचाने का संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक पौधा जामुन लगाया गया। पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के सेवादारों को सम्मानित किया गया। उनके अनुभव और समाज में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी,परामर्शदाता श्री बलबीर सिंह यादव, नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश शर्मा,सचिव श्री उमेश रघुवंशी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित 
---
"अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अशोकनगर द्वारा  जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र अशोकनगर में वृद्धजनों हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को इण्डोर गेम जैसे-कैरम, चेस, रंगोली एवं चित्रकला भी कराई गई। कार्यक्रम स्थल पर वृद्धजनों हेतु स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यक्रम में 100 वर्ष से या इससे अधिक आयु वाले 4 वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं 01 हजार रूपये की नगद राशि से भी सम्मानित किया गया तथा शिविर में उपस्थित लगभग 130 वृद्धजनों को भी शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोकनगर श्री अभिषेक यादव, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्‍त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति माधुरी पटेल एवं पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
निर्वाचक नामावली में 10 अक्‍टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम जोडने के निर्देश
--
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि 18-19 आयु वर्ग तथा जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए 10 अक्‍टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय द्वारा जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
अभियान में प्रत्येक बूथ में 18-19 आयु वर्ग के छूटे हुए व्यक्तियों से फार्म-6 भरवाना है। इसके लिए बीएलओ एवं मॉनिटरिंग के लिए बीएलओ सुपरवाईजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पाबंद किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों विशेष तौर पर हायर सेकेन्ड्री स्कूल, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान आदि में केम्प लगाकर वोटर हेल्पलाईन एप्प/वोटस पोर्टल के माध्यम से छूटे हुए विद्यार्थियों एवं 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने की कार्यवाही की जावे। ऐसे पात्र मतदाता जो किसी कारण से बीएलओ से संपर्क नहीं कर पाए, उनके नाम मतदाता सूची में जुडने से रह गये हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही की जावेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा पखवाड़ा के तहत वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
--
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्रीमती श्रेया कन्दोला, जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में उन्नति जन कल्याण सेवा समिति द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रॉवसर में वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज यादव, विकासखंड समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों का सम्मान कर उनके अनुभवों एवं समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज यादव ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रॉवसर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्‍टर ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिए निर्देश 
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित 
--
शासन के निर्देशानुसार जिले 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 में ’’सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का जिले में प्रभावी रूप में क्रियान्‍वयन किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। 
बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने संबंधित अधिकारियों से अभियान के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। उन्‍होंने 02 अक्‍टूबर को स्‍वच्‍छता तथा प्‍लॉस्टिक मुक्‍त अभियान चलाये जाने तथा संकल्‍प का वाचन कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने 03 एवं 04 अक्‍टूबर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों के आयोजन किये जाने तथा स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों  को शिविरों में आमंत्रित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने बताया कि 07 अक्‍टूबर को सेवा ज्‍योति यात्रा सभी विकासखण्‍डों से निकलेगी,जिसका जिला स्‍तरीय कार्यक्रम जिला मुख्‍यालय पर किया जायेगा। 
उन्‍होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जाए।
उन्होंने अभियान के तहत मैदानी स्तर पर की जा रही गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनके निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,एसडीएम श्री इसरार खान तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>