ग्राम सागर में " माटी गणेश सिद्ध गणेश " प्रशिक्षण आयोजित
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली में सेक्टर गुपलिया के प्रस्फुटन ग्राम सागर में " माटी गणेश सिद्ध गणेश " प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वंदना सगर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । ब्लॉक समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण में प्रशिक्षक करण सिंह प्रजापति द्वारा मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति तैयार कर सभी नवांकुर सखी , प्रस्फुटन समिति एवं सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया । कार्यक्रम में नवांकुर अध्यक्ष शेर सिंह यादव द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए। मेंटर्स प्रवीण चौबे द्वारा दस्तावेजीकरण व सीएमसीएलडीपी प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवांकुर सखियाँ ,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कमल सिंह यादव , उदयभान सिंह यादव ढेंकन एवं सदस्य व एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू छात्र छात्राएं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
#ashoknagar