महर्षि अरविंद जी की 154वीं जन्म जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन
--
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अशोकनगर द्वारा महर्षि अरविंद जी की 154वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन गुरुदेव संस्थान पैरामेडिकल कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं महर्षि अरविंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश बिरथरे जी एवं मुख्य वक्ता डॉ दीपक मिश्रा एवं सहायक संचालक मस्त्यद्योग श्री एस एन दंडोतिया उपस्थित रहे। जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महर्षि अरविंद जी की जीवन चरित्र पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि श्री दिनेश बिरथरे द्वारा महर्षि अरविंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ व्यक्ति पद पर बैठकर अपने आप को सुशोभित मानते हैं लेकिन कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनसे पद सुशोभित होता है ऐसे ही व्यक्तित्व महर्षि अरविंद जी थे वह योगी भी थे कवि भी थे साहित्यकार भी थे एक आध्यात्मिक संत भी थे और उनका व्यक्तित्व बहुत विराट था संपूर्ण विश्व में ऐसा एक भी देश नहीं है जहां महर्षि जी के शिष्य न हों। उन्होंने 12 वर्ष तक मौन धारण किया था ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दीपक मिश्रा ने कहा की महर्षि अरविंद घोष जी महा मानव की श्रेणी में आते हैं। भारत को देवभूमि इसलिए नहीं कहा जाता कि यहां महापुरुषों का जन्म होता है बल्कि इसलिए कहते है कि यहां प्रकृति स्वयं बहुत कुछ देती है। भारत देश को प्रकृति का वरदान प्राप्त है।
शासन के निर्देशानुसार जिला अशोकनगर में नारकोटिक्स नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत सभी को नशा मुक्ति संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरुदेव संस्थान के प्रमुख श्री भूपेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार श्री दीपक पटेरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री मनोज यादव, श्रीमती वंदना सगर, नवांकुर प्रस्फुटन नगर समिति मेंटर्स मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026