जब हम क्षमा मांग लेते है या क्षमा कर देते है तो जीवन में हल्कापन आता है -मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे
राज्य आनंद संस्थान द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता का पूजन व प्रार्थना से हुआ।
आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके बाद उन्होंने ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे ने जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीमा रघुवंशी ने फ्रीडम ग्लास के माध्यम से स्वयं के अनुभव प्रतिभागियों के बीच रखे प्रशिक्षण में विभाग के मास्टर ट्रेनर कपिल रघुवंशी,वंदना शर्मा भी दौरान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के 7 विभागों के 48 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
#ashoknagar