सोरांव: मऊआइमा इलाके में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर निकाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अब आरोपी निकाह करने से साफ इनकार कर रहा है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बुधवार, 4 नवंबर को थाना मऊआइमा पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच में पड़ताल में जुट गई।