बस्ती में वैश्य समाज के आराध्य परम पूज्य महर्षि कश्यप जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकली, वैश्य समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा_
जनपद बस्ती, 15 सितम्बर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बस्ती के तत्वावधान में वैश्य समाज के आराध्य परम पूज्य महर्षि कश्यप जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा सोमवार को शहर में धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में वैश्य समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। भगवा ध्वज और महर्षि कश्यप के जयघोष के साथ पूरा बाजार गूंज उठा। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वैश्य एकता और सामाजिक समरसता का यह अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि कश्यप जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को संगठित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अग्रणी रहा है और महर्षि कश्यप उनके प्रेरणा स्रोत हैं।
इस भव्य शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, मनोज कसौधन, बंशीलाल कसौधन, बृजकिशोर कसौधन, आदर्श कसौधन, डा० ओमप्रकाश कसौधन, हिमांशु कसौधन, मोहित कसौधन, महिला अध्यक्ष कंचन कसौधन, बीना कसौधन, पूजा कसौधन सहित हरैया चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, छावनी बाजार से गुड्डू कसौधन, नगर बाजार से रामजी कसौधन, महाराजगंज से पवन कसौधन, विनोद कसौधन और अन्य वैश्य समाज के मनोज जायसवाल, विधायक संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, रामजी बरनवाल, शिवाजी मद्धेशिया, अवधेश मद्धेशिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, कुन्दन लाल वर्मा, विश्वनाथ सोनी, धर्मराज साहू, सुभाष अग्रहरि, कालीशंकर रौनियार सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु और मातृ शक्ति मौजूद रही।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 15, 2026