*मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर स्कूल-कॉलेजों में चला सघन चेकिंग अभियान*
*प्रभारी शाइस्ता के नेतृत्व में टीम ने संभाला मोर्चा, 45 संदिग्धों से पूछताछ, 1 मनचले से भरवाया माफीनामा*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 सितंबर 2026
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 15.09.2026 को *एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता* के नेतृत्व में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*प्रभारी शाइस्ता* के नेतृत्व वाली एंटी रोमियो टीम ने थाना पुरानी बस्ती व कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत *श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज, प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स, दक्षिण दरवाजा बाजार, रेलवे स्टेशन बस्ती* सहित विभिन्न कॉलेज, कोचिंग सेंटरों, मुख्य सड़कों व चौराहों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की।
अभियान के दौरान टीम ने महिला दुकानदारों, छात्राओं व आम महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निस्तारण किया। साथ ही चौराहों व बाजारों में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब *45 व्यक्तियों से पूछताछ* की गई तथा *01 मनचले से माफीनामा भरवाया* गया और सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
*एंटी रोमियो टीम का विवरण -*
1. प्रभारी म0उ0नि0 *शाइस्ता* एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
2. म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
3. म0 का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 15, 2026