*बस्ती: हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, 4.5 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार* थानेश्वर मंदिर के पास रात्रि चेकिंग में धराया गैंगस्टर का आरोपी, भेजा गया जेल*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 15 सितंबर 2026
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान दिनांक 14-09-2026 को समय करीब 10.30 बजे थानेश्वर मंदिर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीतबहादुर सोनकर पुत्र सेवालाल निवासी खटकाहिया थाना हरैया जनपद बस्ती के रूप में हुई। उसके कब्जे से 4.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना हरैया में NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा जनपद बाराबंकी के थाना रामसनेहीघाट में NDPS व गैंगस्टर एक्ट के तहत 5 मुकदमे पंजीकृत हैं।
*तेजतर्रार व ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार* थाना हरैया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और ईमानदार छवि के लिए पूरे जिले में जाने जाते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया है। उनकी सक्रियता से थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। आम जनता में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, का0 शिव यादव, का0 धर्मेंद्र यादव।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 15, 2026