
धान उपार्जन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिसोनिया ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
–––
–––
जिले में धान उपार्जन संबंधी तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने धान उपार्जन की सभी तैयारियों पूर्ण करने, पंजीकृत किसानों के सत्यापन के निर्देश देते हुए कहा कि सैटेलाइट से किए गए सर्वे में किसानों के द्वारा पंजीकृत सर्वे में जो धान का अंतर आ रहा है उसे राजस्व अधिकारी सत्यापित कराएं। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने निर्देश दिए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति उपार्जन का लाभ ना ले पाए। इसी प्रकार कोई भी पंजीकृत किसान सत्यापन से ना छूटे, यह भी सुनिश्चित करें। बैठक में विगत वर्षों में आईं कठिनाइयां के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिले में वर्तमान में लक्ष्य, धान उपार्जन के विरुद्ध आवश्यक बारदाने की उपलब्धता होने की भी जानकारी ली गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता से किया जाए।
#Raisen #Dhaanuparjan CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner