पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह गंभीर घायल
लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट, घायलों की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर
#रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के पूरे मेडई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026