Public App Logo
Profile Picture

The Teleast News

@Thetelecastnews
1150Followers
0Following
हिंदी के शब्दों से स्वच्छता का संकल्प, बच्चों ने रचा बदलाव का संदेश
.
भाषा और स्वच्छता के प्रति समर्पण का अनूठा संगम, रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा और जिम्मेदारी
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=उन्नाव। nis:value=उन्नाव। nis:enabled=true nis:link/> औरास विकासखंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में हिंदी दिवस और स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों ने हिंदी के शब्दों और स्वच्छता के संकल्प को अपनी रचनात्मकता से जोड़कर इसे जनजागरूकता की पहल बना दिया। प्रार्थना सभा और मध्यावकाश के बाद एक पीरियड में आयोजित चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाषा, कला और पर्यावरण चेतना का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘स्वच्छता आदत नहीं, जिम्मेदारी हमारी’ रहा। बच्चों ने हिंदी के सुंदर सुलेख और प्रभावी अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छता को व्यक्तिगत आदत के बजाय सामाजिक दायित्व के रूप में प्रस्तुत किया। वहीं चित्रों में हरी-भरी धरती, स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के संदेश दिखाई दिए। स्लोगन प्रतियोगिता में ‘ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव’, ‘हरा भारत-स्वच्छ भारत’ और ‘आओ बनाएं सुंदर स्कूल’ जैसे नारों ने बच्चों की सोच को स्वर दिया।
चित्रकला में 25, निबंध में 8 और स्लोगन प्रतियोगिता में 24 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला में कोमल प्रथम, प्रियंका द्वितीय, स्लोगन में समरीन प्रथम, आशिकी द्वितीय तथा निबंध में आस्था प्रथम, शगुन द्वितीय रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह बच्चों को शिक्षक इंद्रपाल ने सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया। अल्फीसा, दीपाली, नैना, काजल, माही, मयंक, आकाश, मिलन, आशीष और राजकुमार का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति की भाषा नहीं, बल्कि विचारों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जब बच्चे अपनी भाषा में स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश रचते हैं, तो उसमें संवेदना और प्रभाव दोनों बढ़ जाते हैं। विद्यालय के सात दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े में शिक्षक, रसोइया, बच्चे, ग्राम प्रधान और अभिभावक मिलकर सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में बच्चों ने पोषण वाटिका में हरी सब्जियों के बीज रोपे, जो अब अंकुरित हो चुके हैं। हिंदी के प्रति सम्मान और स्वच्छता के प्रति समर्पण से जुड़ी यह पहल बच्चों में सीख को व्यवहार में बदलने की दिशा में एक सार्थक कदम बन रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
मेडिकल कॉलेज गेट पर ई-रिक्शों से जाम, ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान 
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई। nis:value=हरदोई। nis:enabled=true nis:link/> जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास लगातार लग रहे जाम और सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शों को लेकर सोमवार को यातायात विभाग ने अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज गेट के आसपास कार्रवाई करते हुए सड़क पर खड़े ई-रिक्शों को हटवाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन ई-रिक्शों के चालान किए गए। टीम की कार्रवाई के बाद गेट के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।

बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह से ही मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की आवाजाही रहती है। इसी दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए गेट के आसपास सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार ई-रिक्शे एक के पीछे एक खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव ने ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल के मुख्य गेट के सामने दोबारा किसी वाहन की वजह से जाम की स्थिति मिली तो संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही ई-रिक्शा खड़ा करने और अस्पताल के प्रवेश द्वार के सामने यातायात बाधित न करने की अपील की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
RSETI प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं ने हुनर को बनाया रोजगार का जरिया, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई। nis:value=हरदोई। nis:enabled=true nis:link/> बैंक ऑफ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), हरदोई की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई महिलाओं ने अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में महिलाओं को Junior Beauty Practitioner का प्रशिक्षण देकर सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ब्यूटी पार्लर एवं सौंदर्य सेवाओं का कार्य शुरू किया और इसे अपनी आजीविका का साधन बनाया।

RSETI, हरदोई से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं में प्रीती सिंह पत्नी कमल सिंह, निवासी बावन रोड तत्योरा, हरदोई; श्रुति गुप्ता पत्नी पवन कुमार गुप्ता, निवासी आजाद नगर माधौगंज; नीशू चौरसिया पुत्री राजेश कुमार, निवासी टेड़िया बरहस, माधौगंज; तथा पूजा देवी पुत्री छोटे भइया, निवासी ठेहापुर, शाहाबाद शामिल हैं। इन महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग करते हुए ब्यूटी पार्लर एवं सौंदर्य सेवाओं का कार्य प्रारंभ किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए नियमित आय का माध्यम विकसित किया है। इससे उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने में मदद मिल रही है। 

RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की सफलता यह संदेश देती है कि उचित प्रशिक्षण, आत्मविश्वास और मेहनत के जरिए ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार में बदलकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संस्थान से मिला प्रशिक्षण इन महिलाओं के लिए कौशल विकास से आगे बढ़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बना है। इन महिलाओं की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा बन रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
संडीला में प्रोजेक्ट उड़ान का शुभारंभ, कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क मार्गदर्शन
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई। nis:value=हरदोई। nis:enabled=true nis:link/> कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज में सोमवार, 14 सितंबर को प्रोजेक्ट उड़ान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संडीला डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मुमताज बेगम ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और समूह गान प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रोजेक्ट उड़ान का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसके माध्यम से इंजीनियर और डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थी लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क है।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान से जुड़कर विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। संडीला ब्लॉक में इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।कार्यक्रम में पूनम सिंह, दुर्गेश, विक्रांत कुमार, संरक्षा सिंह, संजीव बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्राएं मौजूद रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/> | H. Shyam Bajpai
हरदोई में बड़ा हादसा: बंदर से टकराई बाइक, नहर में गिरे शिक्षक
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई। nis:value=हरदोई। nis:enabled=true nis:link/> मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सण्डीला-मल्लावां मार्ग पर गोसवा नहर पुल के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कछौना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और नहर में जा गिरी। हादसे में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। शिक्षक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर शिक्षक की तलाश में अभियान चलाएगी।फिलहाल शिक्षक के नहर में बहने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
राजकीय बाल गृह से दो बच्चे लापता, होमगार्ड के 04 जवानों पर केस 
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> राजकीय बाल गृह बालक से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय गए थे, लेकिन स्कूल से वापस बाल गृह नहीं लौटे। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार होमगार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को हटा दिया गया है।

वहीं, मामले में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) स्कंद मिश्रा से प्रभार वापस ले लिया गया है। वार्डन और प्रभारी DPO के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। दो बच्चों के बाल गृह से लापता होने की घटना पर DM ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन बच्चों की तलाश में जुटा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
13 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 तक कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।

14, 15 और 16 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 17 और 18 सितंबर से मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है और व्यापक स्तर पर तेज बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, 18 सितंबर के बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

बारिश के चलते अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। 16-17 सितंबर के बाद तापमान फिर मौजूदा स्तर के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल बहुत तेज गर्मी और उमस की स्थिति बनने के आसार कम हैं। दिन में मौसम कुछ गर्म रह सकता है, जबकि रात के तापमान में राहत महसूस होने लगेगी।
-PremKant Kushwaha
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर ढाई करोड़ की रंगदारी, AMU क्लर्क को हाईकोर्ट से जमानत
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रयागराज। nis:value=प्रयागराज। nis:enabled=true nis:link/> अलीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी AMU के क्लर्क हशमत हुसैन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

आरोप है कि जून 2026 में अलीगढ़ में अलग-अलग लोगों से ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामले में छह अलग-अलग FIR दर्ज की गई थीं। आरोप के मुताबिक दिल्ली से स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरे पत्र भेजे गए थे, जिनमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया गया था। पत्रों में रकम बिटकॉइन और QR कोड के जरिए भेजने के लिए कहा गया था।

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया था। जांच में आरोप लगाया गया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में करोड़ों रुपये गंवाने के बाद कर्ज चुकाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने की साजिश रची गई। मामले में जस्टिस जय प्रकाश तिवारी की सिंगल बेंच ने हशमत हुसैन की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए राहत प्रदान की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
कल प्रयागराज में होंगे सीएम योगी, अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रयागराज। nis:value=प्रयागराज। nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शाम करीब 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता चैंबर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिवक्ता चैंबर की चाबी प्रतीकात्मक रूप से अधिवक्ताओं को सौंपेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री करीब 5:15 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे। दौरे के दौरान उनके संगम स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधिकारियों से माघ मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से गांव पहुंचे पुलिसकर्मी, ड्यूटी निभाने का वीडियो वायरल
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=कन्नौज। nis:value=कन्नौज। nis:enabled=true nis:link/> जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच ट्रैक्टर से गुजरते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि CO सदर, कोतवाल और चौकी इंचार्ज सरकारी वाहन छोड़कर ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांवों की ओर रवाना हुए। किनारे बसे कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने के कारण सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित है।

ऐसे हालात में ट्रैक्टर ही आवागमन का प्रमुख साधन बना हुआ है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बाढ़ के पानी के बीच ट्रैक्टर से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के इस तरह मौके पर पहुंचने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
लखनऊ में 7 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड ARM से 14 लाख की ठगी
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> साइबर ठगों ने रिटायर्ड ARM बैकुंठ नाथ मिश्र को सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखकर करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि ठगों ने खुद को CBI और पुलिस अधिकारी बताया और आधार कार्ड से सिम जारी होने के साथ मनी लॉन्ड्रिंग तथा पाकिस्तान से पैसे आने का आरोप लगाया।

ठगों ने कार्रवाई का डर दिखाते हुए पुलवामा मामले में नाम आने की धमकी दी और जाली वारंट भी भेजा। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग पर लगातार निगरानी रखी गई।

डर के चलते रिटायर्ड ARM ने अपनी 9 लाख रुपये की FD और 5 लाख रुपये की MIS तुड़वाकर ठगों द्वारा बताए गए खातों में रकम भेज दी। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
दिवाली से पहले लखनऊ आने का हवाई सफर महंगा, कई शहरों से किराया 20 हजार के पार
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> दीवाली से पहले लखनऊ आने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच हवाई किराए में भी तेजी देखने को मिल रही है। 6 नवंबर को लखनऊ आने वाली उड़ानों में सीटों को लेकर मारामारी के चलते कई रूटों पर किराया 20 हजार रुपये के पार पहुंच गया है।

मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 677 का किराया 23,753 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि 6E 643 का किराया 21,443 रुपये बताया जा रहा है। इसी तरह बेंगलुरु से लखनऊ का हवाई किराया 20,538 रुपये तक पहुंच गया है। पुणे-लखनऊ फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये के पार बताया जा रहा है। चेन्नई से लखनऊ आने के लिए यात्रियों को 18,833 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

वहीं हैदराबाद से लखनऊ का विमान किराया भी 13,199 रुपये तक पहुंच गया है। दिवाली से पहले बड़ी संख्या में लोगों के लखनऊ पहुंचने के कारण फ्लाइटों में सीटों की मांग बढ़ी है, जिसका असर किराए पर दिखाई दे रहा है। यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन में हवाई सफर का खर्च बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/> | H. Shyam Bajpai
Video 12
गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- निर्दोषों के उत्पीड़न का हथियार न बनाएं
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रयागराज। nis:value=प्रयागराज। nis:enabled=true nis:link/> गुंडा एक्ट के कथित दुरुपयोग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गोंडा निवासी जाहिद अली को बड़ी राहत देते हुए उसे गुंडा घोषित करने के जिलाधिकारी के आदेश के साथ छह माह के जिलाबदर के आदेश को भी निरस्त कर दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को केवल एक मुकदमे के आधार पर आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता। खास तौर पर ऐसे मुकदमे के आधार पर, जिसमें संबंधित व्यक्ति पहले ही बरी हो चुका हो, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई उचित नहीं है।

कोर्ट ने बीट सूचना रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि गुंडा एक्ट का इस्तेमाल निर्दोष लोगों के उत्पीड़न के लिए नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अधिकारियों को ऐसे प्रावधानों का इस्तेमाल कानून के उद्देश्य के अनुरूप करने की नसीहत दी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/> | H.Shyam Bajpai
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
"आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं, मिलकर पूरा करेंगे बाबा साहब का मिशन": चंद्रशेखर 

<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ: nis:value=लखनऊ: nis:enabled=true nis:link/> नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर रहे आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। शनिवार को लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों के धरने में पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा, "आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं, हम दोनों मिलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का मिशन पूरा करेंगे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि बसपा में उनके लिए दरवाजे भले ही बंद हों, लेकिन आकाश आनंद के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

सांसद चंद्रशेखर लखनऊ के इको गार्डन में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य सेवा संबंधी मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायकों का समर्थन करने पहुंचे थे। 5 दिनों से तेज धूप के बीच छाता लेकर डटे पंचायत सहायकों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मंच से तंज कसते हुए कहा, "जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं भरेंगे।"

चंद्रशेखर आजाद के पहुंचते ही धरना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। उन्हें देखने और सुनने के लिए उनके समर्थक पेड़ों पर चढ़ गए। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत सहायक अपनी मुख्य मांगों पर अड़े हुए हैं और सांसद ने उन्हें मांगें पूरी होने तक लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया है।
18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन, PM मोदी की शी जिनपिंग से अहम मुलाकात
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली। nis:value=दिल्ली। nis:enabled=true nis:link/> 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। कार्यक्रम के तहत शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की अहम मुलाकात प्रस्तावित है।

सम्मेलन के दौरान BRICS सदस्य देशों के नेताओं की बैठक के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी, फैमिली फोटो, संयुक्त वृक्षारोपण और गाला डिनर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक पर दोनों देशों के संबंधों और आपसी सहयोग के लिहाज से विशेष नजर रहेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
संसाधनों की कमी भी नहीं रोक सकी रश्मि का रास्ता: 10 साल के संघर्ष और लगातार प्रयास के बाद मिली सरकारी नौकरी
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई: nis:value=हरदोई: nis:enabled=true nis:link/> मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के आगे संसाधनों की कमी आड़े नहीं आती। इस बात को पिहानी की रश्मि ने साबित कर दिखाया है। करीब 10 वर्षों के लंबे संघर्ष और बिना किसी कोचिंग के स्व-अध्ययन (Self-study) के बल पर रश्मि ने आखिरकार सफलता हासिल कर ली है। 9 सितंबर 2026 को आए परीक्षा परिणाम में उनका चयन हो गया।

रश्मि की यह राह आसान नहीं थी। उन्होंने 2016 में पहली बार UPSSSC कनिष्ठ सहायक की परीक्षा पास की थी, लेकिन पैसों की कमी के कारण टाइपिंग कोचिंग न ले पाने से अंतिम चयन रुक गया। इसके बाद भी वह तीन बार महज 0.5 और 0.2 जैसे मामूली अंकों के अंतर से अंतिम चयन से चूक गईं। 2025 में हाईकोर्ट कनिष्ठ सहायक परीक्षा में 100 में से 89 अंक पाने के बावजूद वह अंग्रेजी टाइपिंग में रह गई थीं।

दिनभर पढ़ाई और काम, रात में <nis:link nis:type=tag nis:id=तैयारी: nis:value=तैयारी: nis:enabled=true nis:link/>

रश्मि का दिन बेहद व्यस्त रहता था। वह सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक अपने पिता के स्कूल में पढ़ाती थीं और शाम को बच्चों को ट्यूशन देती थीं। इसके बाद बची हुई रात में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थीं।

अपनों का मिला <nis:link nis:type=tag nis:id=सहयोग nis:value=सहयोग nis:enabled=true nis:link/>

टाइपिंग के अभ्यास के लिए उनके पास लैपटॉप नहीं था। उनकी लगन को देखते हुए कस्बे के शशि अवस्थी और कुलदीप अवस्थी ने उन्हें एक लैपटॉप उपलब्ध कराया, जिससे उन्होंने घर पर ही टाइपिंग का अभ्यास किया। बार-बार असफलता मिलने के बावजूद रश्मि ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयास करती रहीं। रश्मि की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे पक्के हों, तो बिना कोचिंग और सीमित साधनों के भी मंज़िल पाई जा सकती है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
योगीराज में आवास के बदले गरीब बेटियों की अस्मत मांग रहे अधिकारी 
.
लेखपाल पर गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच शुरू
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=रायबरेली। nis:value=रायबरेली। nis:enabled=true nis:link/> सरकारी आवास का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब परिवार से रिश्वत मांगने और पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसकी बेटी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक मांग किए जाने का मामला सामने आया है। लालगंज तहसील क्षेत्र के एक गरीब परिवार ने लेखपाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।

परिवार का आरोप है कि सरकारी मदद दिलाने के एवज में लेखपाल ने पहले रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर परिवार ने असमर्थता जताई तो आरोप है कि लेखपाल ने कथित तौर पर ऐसी बात कह दी, जिससे परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। परिवार का दावा है कि लेखपाल ने काम कराने के बदले उनकी जवान बेटी को अपने पास भेजने की बात कही।

मामले की शिकायत लेकर परिवार एसडीएम के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां भी पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। परिवार का दावा है कि इतनी गंभीर शिकायत पर भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ी। कांग्रेस की ओर से भी मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी गई है। जांच में गरीब परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता, कथित मांग और अधिकारियों के स्तर पर हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>