Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

Thetelecast

जंतर-मंतर लाठीचार्ज की गूंज औरैया में: सैकड़ों छात्रों का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
.
#औरैया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब उत्तर प्रदेश के औरैया में भी सुनाई दी। छात्र हित संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र हाथों में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा की अगुवाई में छात्रों ने शहीद पार्क से सुभाष चौराहा तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्रों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र हित संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर कोतवाल राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे।

गौरव मिश्रा (संरक्षक, छात्र हित संगठन) ने कहा:
"जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र हित संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा।"
#TheTelecast | आकाश उर्फ़ अक्की

जंतर-मंतर लाठीचार्ज की गूंज औरैया में: सैकड़ों छात्रों का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग . #औरैया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब उत्तर प्रदेश के औरैया में भी सुनाई दी। छात्र हित संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र हाथों में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा की अगुवाई में छात्रों ने शहीद पार्क से सुभाष चौराहा तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्रों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र हित संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर कोतवाल राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। गौरव मिश्रा (संरक्षक, छात्र हित संगठन) ने कहा: "जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र हित संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा।" #TheTelecast | आकाश उर्फ़ अक्की

Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2026

विकास के दावों की खुली पोल, सड़क बन गई अमृत सरोवर!
.
#हरदोई के माधौगंज–तिर्वा कुल्ली मार्ग पर स्थित मटियामऊ तिराहा पहली ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर इतना जलभराव हो गया कि यह पहचानना मुश्किल हो गया कि सड़क कहाँ है और गड्ढा कहाँ। राहगीर, बाइक सवार और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनने वाली सड़कों की असलियत पहली ही बारिश ने उजागर कर दी। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस बदहाल स्थिति पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि जनता रोज़ाना परेशानी झेल रही है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुछ ही दिनों में सावन की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। यह मार्ग नीमसार और मेहंदी घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरेंगे, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत किसी बड़े हादसे को न्योता देती दिखाई दे रही है।

स्थानीय नागरिकों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से तत्काल जलभराव की समस्या दूर करने, गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो इसका खामियाजा आम जनता और कांवड़ यात्रियों दोनों को भुगतना पड़ेगा।
#TheTelecast | दिलशाद खान

विकास के दावों की खुली पोल, सड़क बन गई अमृत सरोवर! . #हरदोई के माधौगंज–तिर्वा कुल्ली मार्ग पर स्थित मटियामऊ तिराहा पहली ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर इतना जलभराव हो गया कि यह पहचानना मुश्किल हो गया कि सड़क कहाँ है और गड्ढा कहाँ। राहगीर, बाइक सवार और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनने वाली सड़कों की असलियत पहली ही बारिश ने उजागर कर दी। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस बदहाल स्थिति पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि जनता रोज़ाना परेशानी झेल रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुछ ही दिनों में सावन की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। यह मार्ग नीमसार और मेहंदी घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरेंगे, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत किसी बड़े हादसे को न्योता देती दिखाई दे रही है। स्थानीय नागरिकों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से तत्काल जलभराव की समस्या दूर करने, गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो इसका खामियाजा आम जनता और कांवड़ यात्रियों दोनों को भुगतना पड़ेगा। #TheTelecast | दिलशाद खान

Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2026

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लाठीचार्ज से अफरा-तफरी
.
#दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब CJP के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे। बाद में उन्होंने संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से लगाए गए बैरिकेड्स पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आगे बढ़ने से मना किया।

बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।

घटना के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
#TheTelecast

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लाठीचार्ज से अफरा-तफरी . #दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब CJP के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे। बाद में उन्होंने संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से लगाए गए बैरिकेड्स पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आगे बढ़ने से मना किया। बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है। घटना के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2026

सड़क बनी नाला, जिम्मेदार बेखबर! बारिश में जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण
.
#हरदोई के नगरिया साधो गांव में जलभराव से बदहाल सड़क, ग्राम प्रधान और विकास विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
.
#हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के नगरिया साधो गांव की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की यह सड़क किसी नहर या नाले जैसी दिखाई देती है, जहां बारिश के बाद जलभराव के चलते आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार अनदेखी के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है, जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान होते हैं। 
#TheTelecast

सड़क बनी नाला, जिम्मेदार बेखबर! बारिश में जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण . #हरदोई के नगरिया साधो गांव में जलभराव से बदहाल सड़क, ग्राम प्रधान और विकास विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा . #हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के नगरिया साधो गांव की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की यह सड़क किसी नहर या नाले जैसी दिखाई देती है, जहां बारिश के बाद जलभराव के चलते आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार अनदेखी के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है, जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान होते हैं। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

#हरदोई। टडियावां थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में एक दलित विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पुराने लेन-देन को लेकर उनके खेत को जबरन जोतने और घर खाली कराने की धमकी दी। 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई  रेशमा पत्नी स्व0 सन्तराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वह और उसकी पुत्री अनूपा घर पर थीं। तभी गांव के ही अरविंद कुमार, मोनू, अनूप पुत्रगण अनिरुद्ध उनके घर आए। 

आरोपियों ने कहा कि रेशमा के लड़के बबलू ने उनसे कुछ रुपये लिए थे जो नहीं लौटाए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। रेशमा और उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा "साली चमारिया बहुत जुबान लड़ाती है" और दोनों मां-बेटी को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी  गालियां देते हुए भाग गए। 

पीड़िता की पुत्री अनूपा ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। 112 पुलिस ने थाने आने को कहा। रेशमा थाना टडियावां गई और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई नही की है अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है
#TheTelecast

दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं #हरदोई। टडियावां थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में एक दलित विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पुराने लेन-देन को लेकर उनके खेत को जबरन जोतने और घर खाली कराने की धमकी दी। 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई रेशमा पत्नी स्व0 सन्तराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वह और उसकी पुत्री अनूपा घर पर थीं। तभी गांव के ही अरविंद कुमार, मोनू, अनूप पुत्रगण अनिरुद्ध उनके घर आए। आरोपियों ने कहा कि रेशमा के लड़के बबलू ने उनसे कुछ रुपये लिए थे जो नहीं लौटाए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। रेशमा और उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा "साली चमारिया बहुत जुबान लड़ाती है" और दोनों मां-बेटी को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता की पुत्री अनूपा ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। 112 पुलिस ने थाने आने को कहा। रेशमा थाना टडियावां गई और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई नही की है अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

Latest Thetelecast News Videos - Watch the Latest News of August 10, 2026 | Public App