*उद्घोषित व्यक्ति को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल*
हिसार, 13 सितंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के निर्देशन में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हिसार के आदेश पर राहुल पुत्र जगमोहन निवासी वार्ड नंबर-11, थाना नारनौंद, जिला हिसार को न्यायालय में पेश न होने तथा नियमानुसार उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी होने के बाद उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया गया।
आदेश प्राप्त होने पर थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 209 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांचकर्ता ASI जितेंद्र PP PLA ने आरोपी को गिरफ्तार करके आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) ने कहा कि कानून से बचने तथा न्यायालय में पेश न होने वाले आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026