हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिसार के चेयरमैन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12-09-2026 को हिसार, हांसी, बरवाला व नारनौंद के न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिसार की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अलका मलिक जी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9 बेंच स्थापित की गई थीं। इन बेंचों द्वारा लंबित मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें मोटर व्हीकल एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के 76 मुकदमों में से 39 केसों में 2,62,31,000/- रुपये के क्लेम पास किए गए। चेक बाउंस के 1365 केसों में से 1355 केसों का फैसला किया गया। समरी चालान के 629 मुकदमों में से 566 केसों का फैसला किया गया।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के जरिए मुकदमों का समाधान सबसे सस्ता व सरल जरिया है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि लोक अदालत में फैसला हुए मुकदमों की कोई अपील नहीं हो सकती। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29912 मुकदमों में से 28110 केसों का निपटारा किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश मधुलिका की अदालत में लंबित वैवाहिक विवाद का अधिवक्ता मीनू रेहेजा के सहयोग से आपसी सहमति से निपटारा हुआ। लंबे समय से तलाक की कगार पर पहुंचा यह परिवार फिर से जुड़ गया। फैसले के बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में इन बेंचों ने किया मामलों का निपटारा: पुनित
सहगल,एडीजे, जैसमीन शर्मा, एडीजे,मधुलिका, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट)
अनुराधा, एसीजेएम, हर्षा शर्मा, जेएमआईसी
सुखबीर कौर, जेएमआईसी
नवनूर कौर, जेएमआईसी हांसीसुनील कुमार जेएमआईसी बरवाला, खुशकरण जोत सिंह गिल, जेएमआईसी नारनौंद
Uklana, Hissar | Sep 12, 2026