अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी इस्सर उर्फ इरशाद उर्फ इरशाक निवासी गांव पिंगगवा जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया।
पीओ स्टाफ रेवाड़ी से एसआई लाल चंद ने बताया कि आरोपी इस्सर उर्फ इरशाद उर्फ इरशाक काफी दिनों से थाना खोल में दर्ज पशु चोरी के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में अलग से अभियोग धारा 174A IPC के तहत भी दर्ज किया था। जो इस मामले में रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने रविवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी इस्सर उर्फ इरशाद उर्फ इरशाक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rewari, Rewari | Sep 7, 2026