Public App Logo
Profile Picture

Rewari Breaking

@chandershakher184
20792Followers
11Following
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आएंगे रेवाड़ी<nis:link nis:type=tag nis:id=बावल nis:value=बावल nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित<nis:link nis:type=tag nis:id=समरसता nis:value=समरसता nis:enabled=true nis:link/> सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
रेवाड़ी में हुई बड़ी वारदात<nis:link nis:type=tag nis:id=गाड़ी nis:value=गाड़ी nis:enabled=true nis:link/> से कुचलकर दो युवकों को मार डाला
हंस नगर ब्लास्ट मामले में<nis:link nis:type=tag nis:id=पीएनजी nis:value=पीएनजी nis:enabled=true nis:link/> के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन<nis:link nis:type=tag nis:id=गिरफ्तार#रेवाड़ी nis:value=गिरफ्तार#रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री का<nis:link nis:type=tag nis:id=नायब nis:value=नायब nis:enabled=true nis:link/> तोहफा
लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दायरा बढ़ाते हुए पात्र महिलाओं के लिए सितंबर से फॉर्म भरने की सुविधा की घोषणा की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ladolakshmiyojna nis:value=LadoLakshmiYojna nis:enabled=true nis:link/>
अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत द्वारा उद्धघोषित अपराधी किशन सिंह निवासी वार्ड नं 8 गांव सुराणा जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

पीओ स्टाफ रेवाड़ी से एसआई लाल चंद ने बताया कि आरोपी किशन सिंह काफी दिनों से चेक बाउंस के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज किया था। जो इस मामले में रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इस सरपंच द्वारा दिया गया भाषण अब हो रहा है तेजी से वायरल<nis:link nis:type=tag nis:id=जानिए nis:value=जानिए nis:enabled=true nis:link/> क्यों
ये वीडियो आप के लिए है बेहद जरूरी<nis:link nis:type=tag nis:id=सावधान nis:value=सावधान nis:enabled=true nis:link/> रहें<nis:link nis:type=tag nis:id=सुरक्षित nis:value=सुरक्षित nis:enabled=true nis:link/> रहें
*रेवाड़ी में नशामुक्त संदेश के साथ 6 सितंबर को होगी मैराथन, पंजीकरण आज से शुरू*

*-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को होंगे मुख्य अतिथि*

*-डीसी अभिषेक मीणा ने मैराथन के सफल आयोजन को लेकर की बैठक*

*रेवाड़ी, 17 अगस्त।*
नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रेवाड़ी में आगामी 6 सितंबर को भव्य मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में हर आयु वर्ग के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक इकाइयों तथा विभिन्न संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मैराथन के सफल आयोजन को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सु व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
डीसी ने बताया कि मैराथन के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर मैराथन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में प्रतिभागियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पंजीकरण, प्रतिभागी संख्या, उपस्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा।
बैठक में मैराथन के रूट, प्रतिभागियों की संख्या, रूट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, फोटोग्राफी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय रहते निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। औद्योगिक इकाइयों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए भी आवश्यक समन्वय और मार्गदर्शन की व्यवस्था करने के साथ-साथ अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को कार्यक्रम स्थल पर बेहतर अनुभव मिले। इसके लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों एवं आयोजन टीम की तैनाती की जाएगी। 
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाली यह मैराथन ‘नशा मुक्त समाज’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना समय की आवश्यकता है। जिले के नागरिकों की सामूहिक भागीदारी से इस आयोजन को जन-अभियान का रूप दिया जाएगा।
बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
---------------
महिला को झांसा देकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को राजीव चौक के पास एक महिला को झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की 15 फरवरी 2024 को जिला महेंद्रगढ़ के गांव खैराना हाल आबाद सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह राजीव चौक रेवाड़ी से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसको झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके गले की सोने की चेन, अंगूठी, कानों के कुंडल, स्मार्ट फोन, दो साड़ी व पर्स लेकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी यूपी के जिला मेरठ गांव आशिफाबाद समसपुर निवासी फिरोज, उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी ऐजाज, उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी सैफुदिन अली उर्फ सैफु व रफाकत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुछताछ में आरोपियों ने बताया था की वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घरेलु/कामकाजी महिलाओं को झांसा देकर उन्हें अपने विश्वास में लेकर उपरोक्त वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान को बैच कर प्राप्त की गई राशी में से 36 हजार रूपये की नकदी बरामद की है। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
जानलेवा हमला व रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी दबोचा।

थाना बावल पुलिस ने 03 नवम्बर 2025  को गांव नांगल तेजू निवासी एक युवक पर कंपनी में पानी सप्लाई की रंजिश के चलते लाठी डंडों से पिट पिट कर जानलेवा हमला करने व (रंगदारी) जबरन पैसों की मांग करने के मामले में संलिप्त नौवां आरोपी जितेन्द्र उर्फ जिते निवासी गांव चिरहाडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता सुरजपाल निवासी गांव नांगल तेजू की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 312/2025 थाना बावल के इस मामले में आठ आरोपी देवेन्द्र उर्फ देबू, बीकेश उर्फ टीनू, अंकित, भगत सिंह उर्फ भगती, सज्जन सिंह उर्फ हांडा, साहिल, मनीष उर्फ मनोज व सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जिते के खिलाफ पहले भी थाना कसौला में लडाई-झगडे का एक मामला दर्ज हैं। जो पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*माता चौक पर आवारा पशु हादसे में नगर परिषद ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस का कड़ा एक्शन; गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने वाले पशु पालकों पर मामला दर्ज* 
नगर परिषद रेवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत माता चौक के पास गत 11 अगस्त 2026 को बेसहारा पशु की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की हुई दुखद मृत्यु के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने सख्त संज्ञान लिया है। इस संदर्भ में थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गांव धवाना निवासी देवेंद्र ने थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने नगर परिषद रेवाड़ी से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का वर्क ऑर्डर (ठेका) लिया हुआ है और परशुराम कॉलोनी में 'सुनारिया ग्रुप' के नाम से अपना कार्यालय संचालित करता है।
शिकायत के मुताबिक, देवेंद्र के कार्यालय से महेश यादव अपनी टीम व स्टाफ के साथ मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने गए थे। जब टीम ने वहां आवारा घूम रही गायों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की, तो स्थानीय निवासी इन्द्र गुर्जर, मलखान गुर्जर और फरसा गुर्जर (सभी निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा) ने प्रशासनिक कार्य में बाधा डालते हुए उनकी टीम के साथ गाली-गलौज की और मारपीट तथा हाथापाई पर उतारू हो गए। आरोपी जबरदस्ती पकड़ी गई गायों की रस्सियां खोलकर छुड़ा ले जाते है और विरोध करने पर टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देते है। गत 11 अगस्त 2026 को माता चौक के पास एक वृद्ध व्यक्ति की बेसहारा पशु के हमले में मृत्यु हुई थी, वह पशु वास्तव में पूरी तरह लावारिस नहीं था। उक्त आरोपियों द्वारा अपनी पालतू गायों को जानबूझकर सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण यह गंभीर हादसा घटित हुआ था।
डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता देवेंद्र के बयानों के आधार पर 17 अगस्त 2026 को थाना शहर रेवाड़ी में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो, सरकारी या स्वीकृत कार्य में बाधा डालने वालो और जानबूझकर पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़कर आमजन की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश पूरी की जाएगी।
रेवाड़ी के बोडिया कमालपुर में घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी का मामला सामने आया है। जब बहू बाथरूम में नहाने और सास मंदिर गई थी तब वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी हुई गहनों के फोटो और बेचने की चैट परिचित के व्हाट्सअप नंबर पर मिली। जिसके बाद फोटो और चैट के साथ मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गांव बोड़िया कमालपुर निवासी रजनी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पति कंपनी में काम करते हैं और घर पर वह और उसकी सास रहती है। 10 अगस्त को मैने करीब 7 लाख के गहने और 3 हजार कैश अलमारी में रखे। 13 अगस्त को जब मेरी सास ने तीज पर बच्चों के लिए पैसे मांगें तो अलमारी से कैश और गहने गायब मिले। जबकि अमलारी को ताला भी बंद था। जिसकी सूचना मैने अपनी सास और कंपनी गए पति को दी। 

उन्होंने बताया कि 10 और 11 अगस्त को देवर तेजपाल आए थे। 11 अगस्त को मेरी सास बच्चों को लेकर मेला देखने मंदिर गई थी और मैं नहाने के लिए बाथरूम चली गई। 13 अगस्त को अलमारी से सोने की 2 अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, नोज पिन, ओह्म और लौंग, 2 जोड़ी टॉपस व चांदी की 2 अंगूठी, नोज पिन, 3 जोड़ी पायजेब, 5 जोड़ी चुटकी व 3 हजार कैश चोरी हो गए। उसी दिन शाम को तेजपाल कहीं चल गया। मुझे शक है कि हमारे गहने तेजपाल ने ही चोरी किए हैं। 

रजनी ने बताया कि वह अलमारी की चाबी हमेशा सुरक्षित रखती थी। 10 अगस्त को गहने व कैश रखने के बाद तीज के त्यौहार को देखते हुए चाबी बाहर छोड़ दी। मेने बाथरूम में जाने के बाद ही शायद अलमारी का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
वन्दे मातरम का अपमान<nis:link nis:type=tag nis:id=नही nis:value=नही nis:enabled=true nis:link/> सहेगा हिंदुस्तान<nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपाइयों nis:value=भाजपाइयों nis:enabled=true nis:link/> ने निकाला कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च
चौकी भाड़ावास गेट पुलिस की मुस्तैदी<nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ा nis:value=बड़ा nis:enabled=true nis:link/> तालाब<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमान nis:value=हनुमान nis:enabled=true nis:link/> मंदिर चोरी मामले का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश,शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी भाड़ावास गेट पुलिस टीम ने त्वरित और मुस्तैद से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोहल्ला बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज़ कुछ ही घंटों के भीतर पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत 5,620/- रुपये की राशि भी बरामद कर ली है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी गांव खानपुर खुर्द, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
 *घटना का विवरण:* 
जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला बड़ा तालाब रेवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी कुनाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 अगस्त की रात समय करीब 11:00 बजे वह मंदिर के पट बंद करके अपने घर चला गया था। रात में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दौरान उसे मंदिर परिसर में संदिग्ध हलचल दिखाई दी।
जब वह तुरंत मंदिर पहुंचा, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। जैसे ही उसने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की तो अंदर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। मंदिर के भीतर जाकर देखने पर दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी पूरी दान राशि गायब थी।
 *पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी:* 
जिस पर पुलिस द्वारा थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने तुरंत अपनी टीमों को सक्रिय किया।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित को महज़ कुछ ही घंटों में धर दबोचा लिया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 *रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील:* 
रेवाड़ी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास, धार्मिक स्थलों या मोहल्ले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचित करें, ताकि अपराधों पर समय रहते प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षा ही सतर्कता है।
गांव रामपुरा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस<nis:link nis:type=tag nis:id=गांव nis:value=गांव nis:enabled=true nis:link/> को स्वच्छ व सुंदर बनाने का लिया प्रण
*"तिरंगे की शान और तीज की पहचान": एक साथ गूंजे वंदे मातरम् और तीज के गीत*
राज इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम, जब देशभक्ति का रंग तीज की हरियाली से मिले तो नजारा अपने आप खास हो जाता है। राज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 80वे स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज एक साथ बड़े उत्साह से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक श्री राजेंद्र सैनी जी ने तिरंगा फहराकर किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्लब के विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की  इसके साथ- साथ प्रतिज्ञा,नैंसी के नृत्य व मानवी भारद्वाज के गायन ने सभी का दिल मोह लिया । 15 अगस्त के साथ तीज होने के कारण माहौल में देशभक्ति के साथ-साथ लोक संस्कृति की खुशबू भी थी। स्कूल के मैदान में रंग-बिरंगे  झूले लगाए गए। छात्राओं ने हरे परिधान पहनकर तीज के पारंपरिक गीत गाए और झूला झूला।
जश्न को यादगार बनाने के लिए पतंगबाजी और मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई। आसमान में तिरंगे वाली पतंगें लहराईं, तो वहीं बच्चियों के हाथों पर मेहंदी से जय हिंद और मोर की आकृतियां सजीं। इस अवसर स्कूल निदेशक हेमंत सैनी ने कहा कि आजादी हमें बोलने की आजादी देती है और तीज हमें अपनी संस्कृति जीने की। बच्चों को दोनों का महत्व समझाना ही असली शिक्षा है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पतंग उड़ाना सिर्फ खेल नहीं है। यह हमें ऊंचा उड़ने और आजाद सोच रखने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक श्री नवीन सैनी ने कहा कि हमारा मकसद बच्चों को किताबों के साथ-साथ जड़ों से जोड़ना है। जब बच्चा तिरंगे को सलाम भी करे और झूले पर तीज का गीत भी गाए, तभी उसका विकास संपूर्ण होता है। वहीं शिक्षक अभिषेक व स्कूल के डीन विजय सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को देशभक्ति के प्रति जागरुक किया । इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंदर सैनी, हेमंत सैनी, जयश्री सैनी, अन्नू सैनी एवं सभी स्टाफ मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई और तिरंगे बैंड वितरित किए गए।
गांधी जी के चश्मे को उतार ले जाना शर्मनाक# नगर परिषद सीसीटीवी से आरोपित तक पहुंचे : कैप्टन अजय यादव
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की और से आप सभी को हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वस्थ मंत्री (हरियाणा सरकार)आरती सिंह राव की और से आप सभी को हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
खड़गे जी के मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना सामाजिक समानता और संविधान का अपमान : कैप्टन अजय सिंह यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा 

रेवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में आज मॉडल टाउन स्थित उनके निवास से गांधी चौक तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हल्द्वानी में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भाषण के मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और देश के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है। किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके साथ भेदभाव करना केवल उस व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि भारत के संविधान, सामाजिक समानता और करोड़ों दलित एवं वंचित नागरिकों की गरिमा का अपमान है।

कैप्टन यादव ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जिस सामाजिक समानता और सम्मान के लिए संविधान के माध्यम से मजबूत व्यवस्था दी, आज भी उसी संविधान की भावना की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को छोटा-बड़ा समझने वाली मानसिकता को देश स्वीकार नहीं कर सकता।

कैप्टन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और वंचित वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश को बांटने वाली सोच को उजागर करती हैं और इनके खिलाफ समाज के हर वर्ग को आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी तरह संसद में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी देखने को मिली। लोकसभा का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय का महज करीब 15 प्रतिशत ही चल सका। विपक्ष प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संसद में ही नहीं पहुंचे। जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च होने वाली संसद का समय बर्बाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कैप्टन यादव ने रेवाड़ी में महज सात दिनों में बेसहारा गोवंश के हमले में दो लोगों की मौत पर नगर परिषद और प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-4 में 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम जी और माता चौक पर एक बुजुर्ग की मौत व्यवस्था की गंभीर विफलता है। टेंडर और बजट होने के बावजूद सड़कों पर सैकड़ों बेसहारा पशु क्यों घूम रहे हैं, इसका जवाब नगर परिषद को देना होगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावडी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश सैनी, बीर सिंह प्रजापत, एससी सेल के अध्यक्ष रमेश ठेकेदार सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी......
रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...
'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर....
विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब....
स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...
थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा*

नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक

 *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की।
 *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* 
 *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* 
डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* 
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें।
 *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* 
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें।
 *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* 
डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
 *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* 
मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं।
 *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* 
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
“हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।”

 *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*
शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख

पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश

शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। 
*बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:*
 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। 
जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है।
 पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। 
हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----
हर घर तिरंगा’ अभियान

राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बावल में भव्यता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

तिरंगा यात्रा है सम्मान और गौरव का प्रतीक - विधायक डा. कृष्ण कुमार

बावल (रेवाड़ी), 13 अगस्त।
बावल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
  विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों की इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
  विधायक ने कहा कि युवा अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसलिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करें।

तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ लिया भाग
  तिरंगा यात्रा में युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस यात्रा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का रखें पूरा ध्यान
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विधायक ने नागरिकों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें।

ये रहे मौजूद
  इस अवसर पर नगर पालिका बावल के उप प्रधान अर्जुन चौकन, खोरी मंडल अध्यक्ष नरेश सरपंच रामपुरा, महामंत्री अरुण तंवर धारण, अनिल रायपुर, राजेश सरपंच धारण, मामराज गौड़, श्रीनिवास यादव, जितेंद्र ग्रेवाल मैदपुर, कल्याण सिंह, नवीन गौड़, चौकीदार नथूराम, रविन्द्र, उमाशंकर, प्रताप, आजाद, सागर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
एक सप्ताह में हुई दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौतों से गुस्साए शहरवासी उतारे सड़कों पर<nis:link nis:type=tag nis:id=जिला nis:value=जिला nis:enabled=true nis:link/> सचिवालय पहुंच डीसी को सोपा ज्ञापन